लाभ, हानी तथा बट्टा (Profit, Loss and Discount)

लाभ, हानी तथा बट्टा (Profit, Loss and Discount)

जब कोई व्यक्ति किसी वस्तु की खरीद या बिक्री से संबन्धित होता है, तो उसे कुछ धनराशि का फायदा या नुकसान होता है| यह फाइदा या नुकसान ही लाभ या हानी कहलाता है| लाभ तथा हानी के प्रश्नों को हल करने के लिए निम्न विधियों का प्रयोग करेंगे|

क्रय मूल्य (Cost price)

किसी वस्तु का क्रय मूल्य वह मूल्य है जिस पर उस वस्तु को खरीदा जाता है इसे cp से निरूपित करते है|

विक्रय मूल्य (selling price)

किसी वस्तु का विक्रय मूल्य वह मूल्य है जिस पर उस वस्तु को बेचा जाता है इसे sp से निरूपित करते है|

लाभ (Profit)

जब किसी वस्तु को उसके क्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर बेचा जाता है, तो इस स्थिति में वस्तु पर लाभ होना कहा जाता है|

हानि (Loss)

जब किसी वस्तु को उसके क्रय मूल्य से कम मूल्य पर बेचा जाता है, तो इस स्थिति में वस्तु पर हानि होना कहा जाता है|

बट्टा(Discount)

किसी वस्तु को बेचते समय जो छूट दी जाती है, उसे बट्टा कहते है|बट्टा सदेव अंकित मूल्य पर दिया जाता है|


महत्वपूर्ण सूत्र:

बट्टा= अंकित मूल्य - विक्रय मूल्य

बट्टा%= (वास्तविक बट्टा)/(अंकित मूल्य)×100

महत्वपूर्ण सूत्र:

लाभ= विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य (P= SP-CP)

हानि = क्रय मूल्य - विक्रय मूल्य (L=CP-SP )

लाभ प्रतिशत= लाभX100/क्रय मूल्य ( p%=P/cpX100)

हानि प्रतिशत=हानिX100/क्रय मूल्य ( L%=L/cpX100)

लाभ व हानि तथा लाभ प्रतिशत व हानि प्रतिशत की गणना सदैव क्रय मूल्य पर की जाती है| न की विक्रय मूल्य पर

उदाहरण:

(i) एक पुस्तक का क्रय मूल्य 110 रुपय तथा विक्रय मूल्य 123.20 रुपय है | इसे बेचने पर विक्रेता को कितने प्रतिशत का लाभ होगा ?

हल: यहाँ C .P = 110 और S.P = 123.20

लाभ = 123.20 - 110 = 13.20

अब लाभ% = 13.20 /110 * 100

= 12 %

(ii) दो क्रमागत बट्टे 10% तथा 20% के समतुल्य एक ही बट्टा कितना प्रतिशत है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

Modern Society, Mental Decline, and Environmental Crisis"

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

View of the Site

यह ब्लॉग खोजें