पर हर कोई सिर्फ अपने लाभ सुख की कल्पना ही कर्ता हैं कभी ये नहीं सोचता के आदर्श स्थान तो पृथ्वी पर भी बना सकते हैं । क्या दुर्लभ हैं यहाँ ? आखिर इस शरीर का क्या प्रयोजन हैं । आखिर इस तरह की कल्पित जगह को तो हम इस शरीर में यहाँ भी भोग ही करने में सक्षम हैं । इस शरीर का उद्देश्य कुछ ऐसा विशेष हैं जो सिर्फ इसी शरीर में हो सकता हैं । वो हैं ब्रह्म साक्षात्कार । इस शरीर रूपी अयोध्या में परमात्मा निवास करता हैं जब हम बाहरी विषयों से दूर होते हैं तो उसको निकट महसूस करते हैं । सोने के बाद कहते हैं के बड़ा आनंद आया । ये आनंद आत्मा अनुभव करती हैं क्यों की शरीर तो सो रहा होता हैं पर आत्मा सदैव जाग्रत रहती हैं जीतनी गहरी निंद्रा होती हैं हम बाहरी विषयों से उतना ही दूर होते हैं हम स्वं को उर्जा से भरपूर पाते हैं यदि बिना स्वप्नों की निंद्रा आती हैं ।
पर क्या कोई और तरीका हैं जिस से हम उस परमात्मा से संपर्क कर सके उसके संपर्क को महसूस कर सके । हां हैं वो हैं योग का माध्यम जिस से हम उस परमात्मा से जुड सकते हैं । आप कहेंगे तो क्या अभी नहीं जुड़े ? जुड़े हैं पर हम ही उसे अनुभव नहीं कर पाते । उसका साक्षात्कार तो सिर्फ समाधि में होता हैं और समाधि इतनी सरल नहीं । बहुत तप करना होता हैं जब इतने शरीर छोड कर हम मनुष्य शरीर धारण कर सकते हैं तो क्या इस शरीर में रहते हुए हम उसके लिए तप नहीं कर सकते । बिलकुल कर सकते हैं । पहले आत्म साक्षात्कार फिर परमात्म साक्षात्कार । योग दर्शन हमें बताता हैं के योग करने के लिए हमें उसके ८ भागो को समझना और आचरण में लाना होगा
वे भाग हैं १.यम २.नियम ३.आसान ४.प्राणायाम ५.प्रत्याहार ६.धरना ७.ध्यान ८.समाधी
समाधी को विस्तार से समझने के लिए हमें योग दर्शन के चार पाद समझने होंगे जो हैं १. समाधिपाद २. साधनपाद ३. विभुतिपाद ४. कैवल्यपाद
जहा हम कैवल्यपाद पर पहुचे शरीर में आने का उद्देश्य पूर्ण हो जाता हैं । एक हिंदी गीतकार ने लिखा भी हैं “दिल की ऐ धडकन ठहर जा, मिल गई मंजिल मुझे” यहाँ हमारे लिए मंजिल वो परमात्मा ही हैं । जिज्ञासु पूछ सकते हैं के मोक्ष विषय का क्या ? मोक्ष तो तब मिलेगा जब समाधिस्त होकर शरीर छोडेंगे । शरीर में रहते तो परमात्मा के दर्शन ही हमारा उद्देश्य हैं । यह तो हमारे हाथ में हैं, तप करेंगे तो फल मिलेगा ही।
ज्यादातर ऋषि कैवल्य पाद पर पहुच कर लक्ष्य पूर्ति कर के शरीर छोड देते हैं ताकि कही अधिक आयु में अधर्म ना हो जाए और वे ऋषि मोक्ष के आनंद में निश्चित समय के लिए चले जाते हैं । वैसे भी उद्देश्य की पूर्ति हो गई शरीर में रहने का अब कारण नहीं बनता । यह किसी ज़न्नत में संभव नहीं किसी स्वर्ग लोक में संभव नहीं । ऐसा कोई लोक हो या नहीं पर ध्यान अवस्था से समाधी तक पहुच कर उस परमात्मा के साक्षात्कार सिर्फ और सिर्फ इस मनुष्य शरीर में संभव हैं ।
तो मैं तो ऐसे हजारो स्वर्ग लोको को उस एक परब्रह्म परमात्मा के साक्षात्कार करने को छोड दू | और यह भी सत्य हैं की ऋषित्व तक पहुचना इतना सरल नहीं | सम्पूर्ण वैदिक साहित्य उसी ब्रह्म तक पहुचने की ही विधि बताता हैं । और ध्यानस्त होने के सिवा और कोई माध्यम नहीं उस तक पहुचने का । कई जन्म लग जाते हैं उसकी उपासना और तपस्या में । एक जन्म में शरीर छुट भी जाए तो दूसरे जन्म में हम थोड़े तप में उस अवस्था में सरलता से पहुच के वही से आगे प्रारंभ कर सकते हैं । पर आज जब हम सच्चे ब्रह्म से इतना दूर हो गए हैं उसके सच्चे स्वरुप को ही नहीं समझते हम अपने मानव योनी के लक्ष्य से कितना भटक गए हैं । तो आओ जाने उस परमात्मा को । वेद हमें जो बताते हैं उस एक पर ब्रह्म के गुण और स्वभाव के बारे में । किस प्रकार हर चरण की परीक्षा को सफल कर के हम उस तक पहुचे यह सभ कुछ हमारे ऋषियों ने आर्ष साहित्य में लिख रखा हैं । स्वाध्याय करिये , पालन करिये क्यों की आचरण रहित ज्ञान किसी काम का नहीं ।
उपनिषद जिस लक्ष्य की बात करते हैं वो यही तो हैं।
“उत्तिष्ठत। जाग्रत। प्राप्य वरान निबोधत।” कठोपनिषद १.३.१३
उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति करो | ज्ञान, विज्ञान, भक्ति और आस्था सभी कुछ चाहिए । और ऐसा भी नहीं के भोग छोड दो, भोगो बिना उसमे लिप्त हुए । और लगे रहो इस आशा में के हम सफल होंगे निश्चित होंगे आज नहीं कल योग सिर्फ आसन और प्राणायाम का नाम नहीं यह तो सिर्फ चरण हैं योग तो आत्मा और परमात्मा का सम्प्रेषण में आना हैं । और उसके लीये आत्म शुद्धि के चरण हैं आसन और प्राणायाम इन्ही चरणों पर मत अटके रह जाइए आगे भी बढिए । ईश्वर उपासना यही हैं उसके ध्यान में मग्न हो कर उसको पाने को समाधिस्त हो जाना । वेद हमें हर आवश्यक ज्ञान उपलब्ध करते हैं । ऋषियो ने ब्राह्मण ग्रंथो में, उपनिषदों और शास्त्रों में सरल भाषा में हमें वह ज्ञान उपलब्ध कराया हैं । तप तो हमें ही करना हैं इसका कोई छोटा मार्ग नहीं ।
🍁🍀🍁🍀🍁🍀🍁🍀
*🕉️🚩आज का वेद मंत्र 🕉️🚩*
🌷ओ३म् इषे त्वोर्ज्जे त्वा वायव स्ध देवो व: सविता प्रार्पयतु श्रेष्ठतमाय कर्मण आप्यायध्वमध्न्या इन्द्राय भागं प्रजावतीरनमीवाऽअयक्ष्मा मा व स्तेन ईशत माघ शंसो ध्रुवा अस्मिन् गोपतौ स्यात बह्वीर्ययजमानस्य पशून् पाहि।
💐अर्थ -: हे सर्वरक्षक- सर्वव्यापक जगदीश! हम अन्नादि इष्ट पदार्थों के लिए तथा बलादि की प्राप्ति के लिये आपका आश्रय लेते है। हे परमदेव! हम वायु के सदृश पराक्रम वाले बने। हे सब जगत के उत्पादक देव! यज्ञादि श्रेष्ठ कर्मों के लिए हम सबको अच्छी प्रकार संयुक्त करो, हम यज्ञ-कर्म द्वारा अपने ऐश्वर्य को आगे बढाएं। यज्ञ -सम्पादन के लिए न मारने योग्य बछड़ो सहित गौवें प्राप्त करें , जो यक्ष्मादि रोगों से शून्य हो ।पापी,चोर,डाकू लूटेरे आदि हम पर राज्य न कर सकें , हमारी गौओं और भूमि के स्वामी न बनें । हम सदा प्रयत्नशील रहें कि जिससे सुख देने वाली पृथ्वी और गौ आदि सज्जन पुरुषौ के पास बढ़ती रहें । हे परमात्मा! यज्ञकर्त्ता- धर्मात्मा पुरुष के दोपाये और चौपाये जीवों की आप सदा रक्षा करों।
यजुर्वेद मंगलाचरण (प्रथम मंत्र): आध्यात्मिक व्याख्या और वैज्ञानिक दृष्टिकोण
वेद सनातन ज्ञान के अक्षुण्ण स्रोत हैं। यजुर्वेद का प्रारंभ जिस अद्भुत मंत्र से होता है, वह केवल एक प्रार्थना नहीं है, बल्कि इस ब्रह्मांड की गति, कर्म, ऊर्जा और प्रकृति के संतुलन का संपूर्ण विज्ञान है। आइए, यजुर्वेद के इस प्रथम मंत्र की पद-वार व्याख्या, आध्यात्मिक रहस्य और इसके वैज्ञानिक महत्व को गहराई से समझते हैं।
ओ३म् इषे त्वोर्ज्जे त्वा वायव स्थ देवो व: सविता प्रार्पयतु श्रेष्ठतमाय कर्मण आप्यायध्वमध्न्या इन्द्राय भागं प्रजावतीरनमीवाऽअयक्ष्मा मा व स्तेन ईशत माघ शंसो ध्रुवा अस्मिन् गोपतौ स्यात बह्वीर्यजमानस्य पशून् पाहि।
— यजुर्वेद : अध्याय 1, मंत्र 1
मंत्र का सरल हिंदी भावार्थ
"हे परमेश्वर! हम अन्न, उत्तम आरोग्य और जीवन रस (इष) के लिए तथा शारीरिक व आत्मिक बल (ऊर्ज) के लिए आपका आश्रय लेते हैं। वायु के समान गतिशील जगत के पदार्थों को हम परोपकार में लगाएं। प्रेरक सविता देव हमें सर्वश्रेष्ठ कर्मों की ओर प्रेरित करें। हमारी दुधारू गौएं और प्रकृति की संपदाएं हिंसारहित, निरोगी और समृद्ध रहें। चोर या दुष्ट प्रवृत्तियां हमारी चेतना पर शासन न कर सकें। हे ईश्वर! हमारे यज्ञकर्ता (साधक) के उत्तम पशुओं और शक्तियों की रक्षा करें।"
पद-वार विस्तृत व्याख्या (Word-by-Word Analysis)
इस मंत्र को गहरे आध्यात्मिक और व्यावहारिक अर्थों में समझने के लिए इसके मुख्य शब्दों का विश्लेषण करना अत्यंत आवश्यक है:
| वैदिक पद (शब्द) | गहन अर्थ और व्याख्या |
|---|---|
| इषे त्वा (Iṣe Tvā) | इष का अर्थ है अन्न, भौतिक समृद्धि और प्रगति। हम जीवन को चलाने वाले उत्तम द्रव्यों की प्राप्ति के लिए पुरुषार्थ करें। |
| ऊर्ज्जे त्वा (Ūrjje Tvā) | ऊर्ज का अर्थ है बल, पराक्रम और प्राणिक ऊर्जा (Energy)। केवल भौतिक समृद्धि काफी नहीं, बल्कि आत्मिक और शारीरिक बल भी अनिवार्य है। |
| वायव स्थ (Vāyava Stha) | जैसे वायु सर्वत्र गतिशील और जीवन का आधार है, वैसे ही मनुष्य के कर्म और विचार समाज में गतिशीलता और प्राण का संचार करने वाले होने चाहिए। |
| श्रेष्ठतमाय कर्मण (Śreṣṭhatamāya Karmaṇa) | यजुर्वेद कर्म का वेद है। यह मंत्र साफ़ संदेश देता है कि मनुष्य का जन्म केवल सामान्य जीवन जीने के लिए नहीं, बल्कि संसार के सर्वश्रेष्ठ परोपकारी कर्मों (यज्ञ) को करने के लिए हुआ है। |
| अध्न्या: (Aghnyāḥ) | जिसका कभी वध या हिंसा न की जाए। यहाँ गौ माता और संपूर्ण मूक प्रकृति के संरक्षण का उपदेश है। |
वैदिक विज्ञान और आधुनिक क्वांटम परिप्रेक्ष्य
यदि हम इस मंत्र को क्वांटम भौतिकी (Quantum Physics) और ब्रह्मांड विज्ञान के चश्मे से देखें, तो इसमें 'इष' और 'ऊर्ज' का मेल साक्षात् Matter (पदार्थ) और Energy (ऊर्जा) के संतुलन को दर्शाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन का समीकरण भी यही कहता है कि पदार्थ को ऊर्जा में और ऊर्जा को पदार्थ में बदला जा सकता है।
मंत्र में आया 'सविता' शब्द उस परम चेतना (Cosmic Intelligence) का प्रतीक है जो पूरे ब्रह्मांड की हर सब-एटॉमिक पार्टिकल (Sub-atomic particle) को गति और प्रेरणा दे रहा है। जब वेद 'वायव स्थ' कहता है, तो वह ब्रह्मांडीय प्रवाह (Cosmic Flow) और तरंगों (Waves) की निरंतर गतिशीलता को स्वीकर करता है।
मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा
मंत्र का अंतिम भाग प्रार्थना करता है—"मा व स्तेन ईशत" अर्थात हमारी बुद्धि पर अज्ञान, वासना, आलस्य या नकारात्मक शक्तियों (चोरों) का अधिकार न हो। 'अनमीवा' और 'अयक्ष्मा' शब्दों द्वारा समाज को मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णतः निरोगी (Disease-free) बनाने का संकल्प लिया गया है। यह मंत्र वैश्विक कल्याण (Universal Well-being) का एक आदर्श घोषणापत्र है।
यजुर्वेद का यह पहला मंत्र हमें सिखाता है कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक संपदाएं (इष) बटोरना नहीं, बल्कि आंतरिक ऊर्जा (ऊर्ज) को जाग्रत कर समाज के श्रेष्ठतम कर्मों में लगाना है। जब हमारी चेतना इस स्तर पर पहुंचती है, तभी संपूर्ण प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतु सुरक्षित रहते हैं।
धर्म, विज्ञान और वैदिक दर्शन के ऐसे ही गूढ़ रहस्यों को जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
तन्मे मनः शिवसङ्कल्पमस्तु।

0 टिप्पणियाँ
If you have any Misunderstanding Please let me know