क्या दिक्कत है ?

 


क्या दिक्कत है ?
लेडी  को  औरत कहने में।
वेल्थ  को दौलत कहने में।
हैबिट को आदत कहने में।
इंडिया को भारत कहने में।
क्या दिक्कत है ?
वॉटर को भी जल कहने में।
टुमारो   को   कल कहने में।
क्रेजी  को  पागल कहने में।
सॉल्यूशन को हल कहने में।
क्या दिक्कत है ?
वरशिप  को पूजा कहने में।
सेकंड   को  दूजा कहने में।
हर चिक को चूजा कहने में।
यू  गो  को  तू जा कहने में।
क्या दिक्कत है ?
इनिंग  को  पारी कहने में।
हैवी  को   भारी कहने में।
वूमन   को  नारी कहने में।
वर्जिन को क्वारी कहने में।
क्या दिक्कत है ?
टेन्स   को  काल   कहने में।
रेड    को   लाल   कहने में।
नेट   को   जाल   कहने में।
चीक्स को  गाल  कहने में।
क्या दिक्कत है ?
किंग    को  राजा   कहने  में।
बैंड    को    बाजा  कहने  में।
फ्रेश   को   ताजा  कहने  में।
कम इन को आ जा कहने में।
क्या दिक्कत है ?
डिवोशन को भक्ति कहने में।
टेक्टिक  को युक्ति कहने में।
पर्सन  को   व्यक्ति कहने में।
पावर   को  शक्ति कहने में।
क्या दिक्कत है ?
जिंजर   को  हिम्मत कहने में।
रिस्पेक्ट को इज्जत कहने में।
प्रेयर    को   मन्नत  कहने में।
प्रॉब्लम को दिक्क्त कहने में।
क्या दिक्कत है ?
टॉर्च को  मशाल कहने में।
थॉट को  ख़याल कहने में।
ग्रीफ को  मलाल कहने में।
एजेंट को दलाल कहने में।
क्या दिक्कत है ?
कलर  को  रंग  कहने  में।
विथ  को   संग  कहने  में।
वेव  को   तरंग  कहने  में।
पार्ट  को   अंग  कहने  में।
क्या दिक्कत है ?
मदर  को  मईया  कहने  में।
ब्रदर  को  भईया  कहने  में।
काउ  को  गईया  कहने  में।
हसबैंड को सईया कहने में।
क्या दिक्कत है ?
हीट  को   ताप कहने में।
यू    को   आप कहने में।
स्टीम को  भाप कहने में।
फादर को बाप कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
बेड   को   ख़राब कहने में।
वाईन  को  शराब कहने में। 
बुक  को  किताब कहने में।
सॉक्स को जुराब कहने में।
क्या दिक्कत है ?
डिच   को  खाई  कहने में।
आंटी  को   ताई  कहने में।
बर्बर   को   नाई  कहने में।
कुक को हलवाई कहने में।
क्या दिक्कत है ?
इनकम  को आय कहने में।
जस्टिस को न्याय कहने में।
एडवाइज़ को राय कहने में।
मिल्कटी को चाय कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
 
फ़्लैग  को  झंडा कहने में।
स्टिक  को  डंडा कहने में।
कोल्ड  को ठंडा कहने में।
ऐग    को  अंडा कहने में।
क्या दिक्कत है ?
बीटिंग  को कुटाई कहने में।
वॉशिंग को धुलाई कहने में।
पेंटिंग   को  पुताई कहने में।
वाइफ  को लुगाई कहने में।
क्या दिक्कत है ?
स्मॉल को छोटी कहने में।
फेट   को  मोटी कहने में।
टॉप  को  चोटी कहने में।
ब्रेड   को   रोटी कहने में।
क्या दिक्कत है ?
ब्लैक   को   काला कहने में।
लॉक   को    ताला कहने में।
बाउल   को प्याला कहने में।
जेवलीन को भाला कहने में।
क्या दिक्कत है ?
गेट   को   द्वार कहने में।
ब्लो  को   वार कहने में।
लव  को  प्यार कहने में।
हॉर को छिनार कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
 
लॉस को घाटा कहने में।
मील को आटा कहने में।
प्रोंग को काँटा कहने में।
स्लेप को चाँटा कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
टीम   को    टोली कहने में।
रूम   को   खोली कहने में।
पैलेट   को  गोली कहने में।
ब्लाउज़ को चोली कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
ब्रूम   को   झाड़ कहने में।
हिल  को पहाड़  कहने में।
रॉअर को  दहाड़ कहने में।
जुगाड़ को जुगाड़ कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
नाईट  को  रात कहने में।
कास्ट  को जात कहने में।
टॉक   को  बात कहने में।
किक  को लात कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
सन  को   संतान कहने में।
ग्रेट   को   महान कहने में।
मेन  को   इंसान कहने में।
गॉड को भगवान कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
लाइक को पसंद कहने में।
क्लोज  को  बंद कहने में।
स्लो   को   मंद  कहने में।
पोएम  को छंद कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
फेक  को   नकली कहने में।
रियल को  असली कहने में।
वाइल्ड को जंगली कहने में।
लाइट को बिजली कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
ग्रीन  को  हरा  कहने  में।
अर्थ  को  धरा  कहने में।
प्योर  को  खरा कहने में।
डेड  को  मरा  कहने  में।
 क्या दिक्कत है ?
रूम को कमरा कहने में।
डीप को  गहरा कहने में।
जंक को कचरा कहने में।
गॉट को बकरा कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
जस्ट को  अभी कहने में। 
एवर को  कभी कहने में।
देन  को  तभी  कहने में।
ऑल को सभी कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
मेलोडी को राग कहने में।
फ़ायर को आग कहने में।
गार्डन को  बाग कहने में।
फॉम को  झाग कहने मे।
 क्या दिक्कत है ?
स्टेन  को  दाग  कहने  में।
स्नेक  को  नाग  कहने में।
क्रो   को  काग  कहने  में।
सेक्सन को भाग कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
ग्रांड को भवि को कहने में।
पिक्चर को छवि कहने में।
सन   को   रवि  कहने  में।
पोएट  को  कवि कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
हाउस  को  घर  कहने में।
टैक्स  को  कर  कहने में।
फॉबिया को डर कहने में।
फिऑन्से को वर कहने मे।
 क्या दिक्कत है ?
प्लेस को  ठाँव कहने में।
शेड को  छाँव कहने में।
फुट  को  पाँव  कहने में।
विलेज को गाँव कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
वायर को  तार  कहने में।
फॉर  को  चार  कहने में।
वैट  को   भार  कहने में।
फ्रैंड को   यार  कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
पिकल को अचार कहने में।
वॉल  को  दीवार  कहने में।
स्प्रिंग  को बहार  कहने में।
बूर  को   गँवार  कहने  में।
 क्या दिक्कत है ?
मीनिंग को अर्थ कहने में।
वेन  को  व्यर्थ  कहने  में।
एबल को समर्थ कहने में।
पेरिल को अनर्थ कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
न्यू  को  नया  कहने  में।
शेम  को हया  कहने में।
मर्सी को दया  कहने में।
वेंट  को  गया कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
डॉटर को  तनया कहने में।
वर्ल्ड  को  दुनिया कहने में।
प्लीज़ को कृपया कहने में।
मनी  को  रुपया कहने में।
 क्या दिक्कत है ?
प्रिजनर  को बंदी कहने  में।
डर्टी  को   गन्दी  कहने  में।
डॉट  को  बिन्दी  कहने  में।
Hindi को हिन्दी कहने में।
क्या दिक्कत है ?
🚩🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

आधुनिक कोशिकीय जीव विज्ञान (Cell Biology), शरीर विज्ञान (Anatomy) और क्वांटम चेतना

View of the Site

यह ब्लॉग खोजें