जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि हम दैवीय सिद्धांतों और देवों के साथ एकाकार करके परमेश्वर के समीप पहुँच जाते हैं, ऋषि ठीक उसी स्थिति से—जैसे कोई मनुष्य पहाड़ी की चोटी पर खड़ा होकर नीचे घाटियों में रहने वालों को आवाज़ देकर बुलाता है—यहाँ बुलाते हुए कहते हैं कि "हे आत्मवान मनुष्य! आओ, कृष्णेन (कृतकर्म करो, आगे बढ़ो)।"
ऋषि के पास निश्चित ही 'रजसा' (राजा जैसा राज्य) वर्तमान में यहीं उपस्थित है। इसे उपलब्ध या प्राप्त करने के लिए तुम 'निवेश' (अपनी जीवन शक्ति का व्यय/खर्च) करो, जिसके परिणामस्वरूप—जैसे कोई कर्मचारी कार्यालय में अपनी सेवाएँ देता है तो उसके एवज में उसे धन की प्राप्ति होती है—उसी प्रकार यहाँ ऋषि साधक को आश्वासन (गारंटी) देते हुए कहते हैं कि तुम्हें 'अमृतम्' (अमृत जैसा सर्वोच्च धन) मिलेगा, क्योंकि यह तुम्हें इस मृत्युलोक में और किसी मार्ग से चलने पर प्राप्त नहीं होगा।
आगे वे कहते हैं कि यह तुम्हारा शरीर ही वह 'हिरण्ययेन' (स्वर्णिम/स्वर्णमय) 'रथेन' (वाहन) है, जिस पर तुम चेतन आत्मा जब होश (जागरूकता) के साथ आरूढ़ (सवार) होते हो, तब तुम्हें 'सविता' (परमपिता परमेश्वर) के दिव्य सेवकों द्वारा दिव्य विभूतियाँ प्राप्त होती हैं, जिससे 'याति' (तुम जैसे यात्री) समस्त विश्व-ब्रह्मांड का 'पश्यन्' (साक्षात्कार) करने में समर्थ होते हैं।
English Translation
As the Rishi stated in the previous verse that by uniting with divine principles and deities, we attain closeness to the Supreme Lord, from that very state—just like a person standing on a hilltop calling out to those living in the valleys below—the Rishi calls out and says: "O self-realized human! Come, perform Krishnen (good deeds and move forward)."
The Rishi certainly possesses a sovereign domain like Rajasa (a king's realm) present right here and now. To attain or achieve this, you must invest Nivesha (expenditure of your life force/energy), as a result of which—just as an employee provides services in an office and receives remuneration in return—the Rishi assures and guarantees the seeker that you shall attain 'Amritam' (nectar-like supreme wealth), because this is not attainable by walking any other path in this mortal world.
Further, they state that this very body of yours is that 'Hiranyayena' (golden/gold-made) 'Rethen' (chariot/vehicle) upon which you, the conscious soul, mount with complete awareness (Hosh). Then, through the divine attendants of Savita (the Supreme Creator), you receive divine splendors, enabling Yati (a traveler like you) to become capable of 'Pashyan' (witnessing and directly realizing) the entire universal cosmos.
