याति देवः प्रवता यात्युद्वता याति शुभ्राभ्यां यजतो हरिभ्याम् । आ देवो याति सविता परावतोऽप विश्वा दुरिता बाधमानः ॥३॥
जैसा कि हमने पिछले मंत्र में देखा कि ऋषि ने हमें परमात्मा के सानिध्य से विश्व-ब्रह्माण्ड का दर्शन करा दिया, अब इस मंत्र का विषय बदल गया है। अब 'याति' (यात्री) 'देव:' बन गया है—अर्थात इस भौतिक जगत की यात्रा करने वाला यह साधक दिव्य गुणों से युक्त होकर 'प्रवता' (प्रवक्ता/गुरु) बन गया है। अब यहाँ कोई शिष्य नहीं है और न ही साधक अब सीख रहा है। यद्यपि उसकी प्रोन्नति हो चुकी है, क्योंकि वह भौतिक पदार्थों और प्रकृति की जड़ प्रवृत्तियों को पूर्णतया जानने वाला विशेषज्ञ तथा उनका विश्लेषण करने वाला वक्ता बन चुका है।
जो यह याति (यात्री) है, वह इस भौतिक जीवन की मारामारी और संघर्ष रूपी युद्ध-कला का स्वामी है; जैसे कुंफू, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट या कलरीपायट्टु (भारतीय युद्ध विद्या) में पारंगत होकर कोई अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर देता है, वैसे ही यह भी निपुण है। यह याति रात्रि में भी, अर्थात् अज्ञान के महाअंधकार में भी, 'शुभ्रा' (शुभ और कल्याणकारी) साधनों व विधियों को 'यजतो' (यत्न, अभ्यास, परिश्रम और पुरुषार्थ) के द्वारा 'हरिभ्याम्' (हर लेना/आत्मसात कर लेना) यानी गुप्त रूप से सिद्ध कर लेता है।
क्योंकि वह आत्मा की दिव्य शक्तियों को प्राप्त कर चुका है, इसलिए यह याति (यात्री) 'सविता' (शाश्वत, सनातन नियमों, सिद्धांतों और संविधान) का संपादन करने वाला संवाददाता बन जाता है। इससे वह 'परावत:' (परा विद्या) को तर कर पार करके, 'अपरा विद्या' (जो केवल सैद्धांतिक है) से ऊपर उठकर, विश्व-ब्रह्माण्ड के 'दुरिता' (दुर्गुणों, दुर्व्यसनों, दुर्व्यवहार, दुर्गति, दुष्परिणाम, दुष्कर्मों और दुराचार) से अलग होकर 'बाधमानः' यानी एक बाँध की भाँति, मान (प्रबल और अतुलनीय स्तंभ) के रूप में उपस्थित होता है—ठीक वैसे ही जैसे बाँध नदियों के जल को नियंत्रित करता है या समुद्र के पानी को रोककर अपने उपयोग के अनुसार उसका नियंत्रण या डाइवर्जन (मोड़ना) करता है।
English Translation
As we saw in the previous verse that the Rishi gave us a vision of the universal cosmos through the proximity of the Supreme, the subject of this verse now changes. Now the Yati (traveler) has become a Devah—meaning the traveler of this material world, endowed with divine qualities, has transformed into a Pravata (spokesperson/preceptor/teacher). There is no disciple here anymore, nor is the seeker learning in the conventional sense. His progression has taken place because he has become an expert and an analytical orator who thoroughly understands the inert material phenomena and laws of nature.
This Yati (traveler) is the master of the combat and warfare arts of this material struggle; just as an expert in Kung Fu, Taekwondo, Martial Arts, or Kalari (traditional Indian martial art) defeats their opponent, he too conquers his challenges. Even in the night of profound ignorance, this traveler masters Shubhra (auspicious and welfare-oriented methods and tools) through Yajato (diligent practice, hard work, and perseverance) as Haribhyam (internalizing and effortlessly achieving them).
Having attained the divine powers of the soul, this Yati becomes a chronicler and administrator of Savita (eternal, primordial laws, principles, and constitution). Crossing beyond Parā Vidyā (higher spiritual knowledge) and rising above mere theoretical Aparā Vidyā, he detaches himself from Duritā (vices, bad habits, malicious behaviors, downfall, bad consequences, evil deeds, and misconduct) of the universe. He stands firmly like a Badhamanah—like a dam or an incomparable pillar of strength, precisely the way a dam controls river waters or restrains ocean currents to divert and regulate them for constructive use.
