अकल्पनीय सत्य ऋग्वेद 10.12 — अग्नि का सूक्त

अकल्पनीय सत्य ऋग्वेद 10.12 — अग्नि का सूक्त


ऋग्वेद 10.12 — अग्नि का सूक्त, नौ मंत्र। यह दशम मंडल का है, और अब तक हमने इस मंडल की परत छुई नहीं थी।

पूरा पाठ:

॥१॥ द्यावा ह क्षामा प्रथमे ऋतेनाभिश्रावे भवतः सत्यवाचा । देवो यन्मर्तान्यजथाय कृण्वन्त्सीदद्धोता प्रत्यङ्स्वमसुं यन् ॥

॥२॥ देवो देवान्परिभूर्ऋतेन वहा नो हव्यं प्रथमश्चिकित्वान् । धूमकेतुः समिधा भाऋजीको मन्द्रो होता नित्यो वाचा यजीयान् ॥

॥३॥ स्वावृग्देवस्यामृतं यदी गोरतो जातासो धारयन्त उर्वी । विश्वे देवा अनु तत्ते यजुर्गुर्दुहे यदेनी दिव्यं घृतं वाः ॥

॥४॥ अर्चामि वां वर्धायापो घृतस्नू द्यावाभूमी शृणुतं रोदसी मे । अहा यद्द्यावोऽसुनीतिमयन्मध्वा नो अत्र पितरा शिशीताम् ॥

॥५॥ किं स्विन्नो राजा जगृहे कदस्याति व्रतं चकृमा को वि वेद । मित्रश्चिद्धि ष्मा जुहुराणो देवाञ्छ्लोको न यातामपि वाजो अस्ति ॥

॥६॥ दुर्मन्त्वत्रामृतस्य नाम सलक्ष्मा यद्विषुरूपा भवाति । यमस्य यो मनवते सुमन्त्वग्ने तमृष्व पाह्यप्रयुच्छन् ॥

॥७॥ यस्मिन्देवा विदथे मादयन्ते विवस्वतः सदने धारयन्ते । सूर्ये ज्योतिरदधुर्मास्यक्तून्परि द्योतनिं चरतो अजस्रा ॥

॥८॥ यस्मिन्देवा मन्मनि संचरन्त्यपीच्ये न वयमस्य विद्म । मित्रो नो अत्रादितिरनागान्त्सविता देवो वरुणाय वोचत् ॥

॥९॥ श्रुधी नो अग्ने सदने सधस्थे युक्ष्वा रथममृतस्य द्रवित्नुम् । आ नो वह रोदसी देवपुत्रे माकिर्देवानामप भूरिह स्याः ॥

अमृत के तीन आगमन, और तीनों बार वह किसी और का है:

मंत्र 3 में अमृतं — गो का अमृत, जिसे दुहे जाने की बात है: दुहे यदेनी दिव्यं घृतं वाः — "वह दुहता है जो दिव्य घृत है"। मंत्र 6 में अमृतस्य नाम — अमृत का नाम, और वह भी यम के साथ एक कठिन संदर्भ में। और मंत्र 9 में अमृतस्य द्रवित्नुम् — अमृत का द्रवित्नु, अर्थात् उसका चलने वाला रथ, जिसे योजना है।

अर्थात् यहाँ अमृत कभी अकेला नहीं खड़ा — वह गो का है, नाम का है, रथ का है। 6.15 में वह पुकारा गया, गुण बना, सभा बना, ढोया गया; यहाँ वह किसी की संपत्ति बनकर आता है। और यह भेद देखने योग्य है।

और दो बातें जो इस सूक्त को पहले वालों से अलग करती हैं। पहली — सूक्त ऋतेन से आरंभ होता है, और मंत्र 2 में भी ऋतेन लौटता है; अर्थात् द्यावा-क्षामा का प्रथम होना ही ऋत से है। दूसरी, और यह विरल है — इस सूक्त में खुला प्रश्न है। मंत्र 5 कहता है: किं स्विन्नो राजा जगृहे कदस्याति व्रतं चकृमा को वि वेद — "राजा ने हमसे क्या लिया? हमने कब उसका व्रत लाँघा? कौन जानता है?" और मंत्र 8 कहता है: न वयं अस्य विद्म — "यह हम नहीं जानते"। यह 6.15 के अविद्वांसः से मिलता है — ऋषि अपने अज्ञान को खुला रखते हैं।

मंत्र 1

पदपाठ: द्यावा । ह । क्षामा । प्रथमे । ऋतेन । अभिश्रावे । भवतः । सत्यवाचा । देवः । यत् । मर्तान् । यजथाय । कृण्वन् । सीदत् । होता । प्रत्यङ् । स्वम् । असुम् । यन् ॥

शब्दार्थ:

  • द्यावा — द्यु का द्विवचन; "द्युलोक"।
  • ह — निपात; "ही"।
  • क्षामा — द्विवचन; "पृथ्वी, भूमि"।
  • प्रथमे — द्विवचन; "पहले दो"।
  • ऋतेन — तृतीया, ऋत से; "ऋत के द्वारा"।
  • अभिश्रावे — अभि + √श्रु से; "सुनने के लिए, कीर्ति के लिए"।
  • भवतः — √भू, द्विवचन; "वे दोनों होते हैं"।
  • सत्यवाचा — सत्य + वाच्, द्विवचन; "सत्य बोलने वाले"।
  • देवः — "देव"।
  • यत् — "जब, चूँकि"।
  • मर्तान् — मर्त का बहुवचन; "मर्त्य को"।
  • यजथाय — √यज् से; "यजन के लिए, उपासना के लिए"।
  • कृण्वन् — √कृ का कृदंत; "बनाता हुआ, व्यवस्था करता हुआ"।
  • सीदत् — √सद्; "वह बैठा"।
  • होता — "होता, आह्वान करने वाला ऋत्विक"।
  • प्रत्यङ् — प्रति + अञ्च्; "भीतर की ओर मुख किए हुए"।
  • स्वम् — "अपना"।
  • असुम् — असु की द्वितीया; "प्राण, जीवन, आत्म-श्वास"।
  • यन् — √इ का कृदंत; "जाता हुआ"।

विश्लेषण: आगे जैसा कि ऋषि कहते हैं कि यह 'द्यावा ह क्षामा प्रथमे ऋतेन' अंतरिक्ष और आकाश निश्चित रूप से ब्रह्मांड के विज्ञान के प्रथम मूल स्रोत हैं। 'अभिश्रावे भवतः' वर्तमान में हम उसका आभास अनुभव करने में समर्थ होते हैं या हो रहे हैं, क्योंकि यह 'सत्यवाचा देवः' भौतिक तत्वों का ही प्रादुर्भाव करने वाली वाणी से उद्धृत हो रहे हैं, अर्थात इनका मूल स्रोत वाणी (ध्वनि) स्वरूप है।

'यत्' क्योंकि 'मर्तान्' क्षरणशीलता के गुणधर्म से आच्छादित हो रहे हैं, और यह 'यजथाय' है अर्थात सार्वभौमिक सिद्धांत मूल रूप से इसमें ही स्थित रहता है जिससे यह 'कृण्वन्' अपने रूप, आकार, प्रकार, व्यवहार, संस्कार को व्यवस्थित करते हैं और 'सीदत्' अपने निर्धारित स्थानों पर ही व्यवस्थित होते हैं। 'होता' कर्ता के रूप में 'स्वम्' स्वयं में ही 'असुम्' अपने प्राण, जीवन, आत्म-श्वास का सृजन करते हैं, 'यन्' यंत्रवत् निरंतर गतिशील रहते हैं।

यहां समझने वाली बात है कि आकाश और अंतरिक्ष दो भिन्न तत्व हैं, और इनका मूल वाणी 'सत्यवाचा' है और यही अलग श्रेणी में इन दोनों में विद्यमान रहती है, यह भी क्षरण से पूरी तरह से मुक्त नहीं है।

ऋग्वेद १०.१२.२

देवो देवान्परिभूर्ऋतेन वहा नो हव्यं प्रथमश्चिकित्वान् । धूमकेतुः समिधा भाऋजीको मन्द्रो होता नित्यो वाचा यजीयान् ॥२॥

पदपाठ: देवः । देवान् । परिभूः । ऋतेन । वह । नः । हव्यम् । प्रथमः । चिकित्वान् । धूमकेतुः । समिधा । भाऋजीकः । मन्द्रः । होता । नित्यः । वाचा । यजीयान् ॥

शब्दार्थ:

  • देवः — "देव"।
  • देवान् — द्वितीया बहुवचन; "देवताओं को"।
  • परिभूः — परि + √भू; "चारों ओर व्याप्त, सबको अतिक्रम करने वाला"।
  • ऋतेन — तृतीया; "ऋत के द्वारा"।
  • वह — √वह् (ढोना), विध्यर्थ; "ढोओ, पहुँचाओ"।
  • नः — "हमारा"।
  • हव्यम् — "हव्य, आहुति"।
  • प्रथमः — "पहला"।
  • चिकित्वान् — √चित् का लिट् कृदंत; "जो जान चुका, जो सजग है"।
  • धूमकेतुः — धूम + केतु; "जिसका चिह्न धुआँ है"।
  • समिधा — तृतीया, समिध् से; "समिधा से"।
  • भाऋजीकः — √भ्राज् (चमकना) से; "प्रकाशमान रूप वाला"।
  • मन्द्रः — "आनंद देने वाला, मनोहर"।
  • होता — "होता, आह्वान करने वाला"।
  • नित्यः — "नित्य, स्थिर"।
  • वाचा — तृतीया, वाच् से; "वाणी से"।
  • यजीयान् — √यज् से तुलनात्मक; "अधिक यजन करने वाला"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'स्वम् असुम्' स्वयं में ही अपने प्राण, जीवन, आत्म-श्वास का सृजन करते हैं और यंत्रवत् निरंतर गतिशील रहते हैं। अब वर्तमान मंत्र में उसी विषय पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि 'देवः देवान् परिभूः' यह तीनों भौतिक विज्ञान यांत्रिकी विभाग से संबंधित हैं जो एक था वह दो हो गया है, आगे वह व्याप्त हो चुका है। इसको यदि सूक्ष्म स्तर पर देखते हैं तो क्वार्क, क्वांटम भौतिकी और ग्लुऑन वह क्वांटम क्षेत्र है, तीसरा जिसमें यह दोनों व्याप्त हो रहे हैं क्योंकि कोई पदार्थ है तो उसको धारण करने वाला चाहिए।

इसे और स्थूल रूप से भी हम समझ सकते हैं — वायु वह तत्व है जो आकाश में है और आकाश अंतरिक्ष में है, और अंतरिक्ष के पीछे 'ऋतेन' वह सूक्ष्म वाणी की स्थूल तरंग है जो इस सबका वहन करती है। 'नः' जिससे हम सभी चेतन जीवों का संबंध है, अर्थात वाणी स्वयं में पूर्ण नहीं, उसके पीछे समष्टि चेतना उपस्थित है, और वह वाणी से भी सूक्ष्म है। 'हव्यम्' सुगंध की तरह है।

यही 'प्रथमः' सबसे पहले सबका आधार बनकर 'चिकित्वान्' एक वैद्य-चिकित्सक की भांति सजगता के साथ, 'धूमकेतुः' जैसे धूम्र के परमाणु सक्रिय होते हैं, वैसे ही सक्रिय जगत को 'समिधा' (जैसे समिधा में अग्नि सूक्ष्म रूप से विद्यमान रहती है) ऐसे ही 'भाऋजीकः' भौतिक जगत के पीछे 'ऋत' सक्रिय रहता है। इसके पीछे जीव चेतना कर्ता रूप है, जो मन्द्र मन और इंद्र के रूप में होता-कर्ता बनकर नित्य, शाश्वत-सनातन धर्म रूप से 'वाचा' (वाणी-मंत्र रूप) 'यजीयान्' सार्वभौमिक विश्व-ब्रह्मांड को गतिशील रखती है।

ऋग्वेद १०.१२.३

स्वावृग्देवस्यामृतं यदी गोरतो जातासो धारयन्त उर्वी । विश्वे देवा अनु तत्ते यजुर्गुर्दुहे यदेनी दिव्यं घृतं वाः ॥३॥

पदपाठ: स्वावृक् । देवस्य । अमृतम् । यत् । ई । गोः । अतः । जातासः । धारयन्ति । उर्वी । विश्वे । देवाः । अनु । तत् । ते । यजुः । गुः । दुहे । यत् । एनी । दिव्यम् । घृतम् । वाः ॥

शब्दार्थ:

  • स्वावृक् — सु + आवृज्; "भलीभाँति मुड़ने वाला, सुविहित" — अग्नि का विशेषण।
  • देवस्य — षष्ठी; "देव का"।
  • अमृतम् — "अमृत"।
  • यत् ई — "जो ही"।
  • गोः — षष्ठी अथवा पंचमी, गो से; "गो का, गाय का"।
  • अतः — "इससे, यहाँ से"।
  • जातासः — जात का बहुवचन; "जन्मे हुए"।
  • धारयन्ति — √धृ (धारण करना), बहुवचन; "वे धारण करते हैं"।
  • उर्वी — उरु का द्विवचन; "दो विशाल" — द्यु और पृथ्वी।
  • विश्वे देवाः — "सब देवता"।
  • अनु — "पीछे, अनुसार"।
  • तत् ते — "वह तुम्हारा"।
  • यजुः — "यजुस्, यज्ञ-सूत्र"।
  • गुः — √गा (जाना), बहुवचन; "वे गए, वे पहुँचे"।
  • दुहे — √दुह् (दूध दुहना); "वह दुहा जाता है, वह दुहता है"।
  • यत् — "जो"।
  • एनी — "चितकबरी, धब्बेदार" — गाय का विशेषण।
  • दिव्यम् — "दिव्य"।
  • घृतम् — "घृत, घी"।
  • वाः — "जल, धारा"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'नित्यो वाचा यजीयान्' — यहाँ भी पिछले सूक्त की भांति वाणी को ही आधार बनाया गया है कि शाश्वत-सनातन धर्म रूप से 'वाचा' (वाणी-मंत्र रूप) सार्वभौमिक विश्व-ब्रह्मांड को गतिशील रखती है।

इसी विषय पर प्रकाश यह वर्तमान का मंत्र डालता है — 'स्वावृक्' स्वयं की वृत्ति, आवृत्ति, कृति वाणी ही इस शब्द की अभिव्यक्ति है जो 'देवस्य' विभिन्न चरणों में स्थूल रूप धारण करके 'अमृतम्' (क्षरणशीलता से मुक्त, सत्-ई भौतिक सूक्ष्म तरंगों-रश्मियों, ईश्वरत्व की अभिव्यक्ति के रूप में) अवतरित होता है। 'गोः' — यदि इसे गौ (पशु) रूप से रखते हैं तो ईश्वरत्व गुणत्व सीमित क्षेत्र में व्याप्त होने से निषिद्ध होने से मंत्र का तत्वार्थ अदर्शन-लोप की श्रेणी में चला जाता है, इसलिए यहां 'गो' का मतलब सूक्ष्म तरंगों से संबंधित होता है।

जैसा कि मंत्र इसके आगे और पीछे की कड़ी को क्रमबद्ध करते हुए कहता है कि 'अतः' इस प्रकार इस विधि से 'जातासः' जन्म होता है — किसका जन्म होता है? तो मंत्र कहता है कि 'धारयन्ति' धारण करने वाले अंतरिक्ष का, उससे 'उर्वी' आकाश की तरंगों का सृजन होता है क्योंकि 'विश्वे देवाः' विश्व-ब्रह्मांड की अलग-अलग इकाइयों का स्रोत अनु-परमाण्विक संरचनात्मक 'तत् ते' जिससे 'यजुः' एक-दूसरे के साथ पारस्परिक अभिक्रिया से 'गुः' (गुरुत्व, भार, आकर्षण, गुरुत्वाकर्षण) 'दुहे' एक-दूसरे का संमिश्रण रूप से दोहन करता है, एक-दूसरे को एक निश्चित स्तर पर स्थित रखता है क्योंकि 'यत्' यह जो परमाण्विक संरचनात्मक इकाई है वह 'एनी' एक निश्चित नियम-सिद्धांत पर कार्य करती है, इसलिए 'दिव्यम्' (दिव्य अलौकिक) 'घृतम्' (ज्वलनशील ऊर्जा) का 'वाः' (वाहन) है।

ऋग्वेद १०.१२.४

अर्चामि वां वर्धायापो घृतस्नू द्यावाभूमी शृणुतं रोदसी मे । अहा यद्द्यावोऽसुनीतिमयन्मध्वा नो अत्र पितरा शिशीताम् ॥४॥

पदपाठ: अर्चामि । वाम् । वर्धाय । आपः । घृतस्नू । द्यावाभूमी । शृणुतम् । रोदसी । मे । अहा । यत् । द्यावः । असुनीतिम् । अयन् । मध्वा । नः । अत्र । पितरा । शिशीताम् ॥

शब्दार्थ:

  • अर्चामि — √अर्च् (स्तुति करना), उत्तम पुरुष एकवचन; "मैं स्तुति करता हूँ"।
  • वाम् — त्वम् का द्विवचन; "तुम दोनों को"।
  • वर्धाय — √वृध् से; "बढ़ने के लिए, वृद्धि के लिए"।
  • आपः — अप् का बहुवचन; "हे जल"।
  • घृतस्नू — घृत + स्नु (बहना); द्विवचन; "घृत बहाने वाले"।
  • द्यावाभूमी — द्यु + भूमि; द्विवचन; "द्युलोक और भूमि"।
  • शृणुतम् — √श्रु, विध्यर्थ द्विवचन; "तुम दोनों सुनो"।
  • रोदसी — द्विवचन; "दो लोक"।
  • मे — "मेरी"।
  • अहा — निपात; "ही, निश्चय ही"।
  • यत् — "जब, चूँकि"।
  • द्यावः — द्यु का बहुवचन; "द्युलोक"।
  • असुनीतिम् — असु + नीति; "प्राण की नीति, जीवन का संचालन"।
  • अयन् — √इ; "वे गए"।
  • मध्वा — तृतीया, मधु से; "मधु से, मिठास से"।
  • नः — "हमें"।
  • अत्र — "यहाँ"।
  • पितरा — पितृ का द्विवचन; "दो पिता"।
  • शिशीताम् — √शा (तेज़ करना), विध्यर्थ द्विवचन; "वे दोनों तेज़ करें"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, और जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'दिव्यं घृतं वाः' (दिव्य अलौकिक घृत ज्वलनशील ऊर्जा का वाहन है), यहाँ वर्तमान के मंत्र में भी आधार पुराना ही विद्यमान है, बस इसका स्वरूप और उद्भव बदल दिया गया है। वह वाणी 'अर्चामि' में रूपांतरित हो चुकी है; यह स्वयं प्रस्फुटित नहीं हो रही है — वह जो पहले ईश्वर से उद्धृत हो रही थी, यहाँ जीव से उद्धृत हो रही है। अर्चना, स्तुति, प्रशंसा उस अदृश्य के लिए ही अभिव्यक्त की जा रही है जिसका उपयोग सृष्टि-सृजन के लिए किया गया था। अब उसी वाणी से उस अदृश्य सत्ता की भौतिक जगत में प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है।

'वाम्' यहाँ दिशा परिवर्तित की गई है जो सत्य की स्थापना के लिए थी, अब वह उसके विपरीत सूक्ष्म तत्व 'ऋत' को लक्षित की जा रही है जो माध्यम जड़ता के चरमोत्कर्ष को स्थापित करती है, वहीं यहाँ पर चेतना के चरमोत्कर्ष को स्थापित कर रही है। इस तरह से यह पूरा चक्र बन रहा है। जैसे प्रोटॉन, न्यूट्रॉन, इलेक्ट्रॉन के धनावेश और ऋणावेश के आधार पर गतिशील होते हैं, यदि इसको पृथ्वी की गतिविधियों से समझें तो पृथ्वी अपने केंद्र पर गतिशील रहती है, दूसरी वह सूर्य के चारों तरफ गतिशील रहती है, जिससे दिन-रात और वर्ष का निर्धारण किया जाता है।

ऐसा ही कुछ सूक्ष्म गति हो रही है और माध्यम एक वाणी है। एक हिस्सा वाणी का जीव के स्थूल शरीर को पूर्ण विकसित कर देता है, दूसरी उसी शरीर में जीव से निकलकर उस ब्रह्मांडीय पुरुष (ईश्वर) के शरीर को पूर्ण विकसित करती है। जैसा कि यह मंत्र स्वयं कहता है कि 'वर्धाय' दो स्तरों पर वृद्धि-विकसित होते हैं और दोनों शरीर ही हैं, और दोनों के मध्य एक 'आपः' (जल) जो एक माध्यम से एक सूक्ष्म पाइप-नाड़ी है, जिसमें यह प्रवाहित होती है और वह 'घृतस्नू' घृत के अणु-जैसी है। जैसा कि धूम्रकेतु धूम्र के अणु थे, यहाँ वह घृत रूप से विद्यमान है और द्यावाभूमी को एक कर देता है, जोड़ देता है।

अदृश्य को दृश्य के मध्य एक वायर (तार) है जिसमें करेंट की धारा प्रवाहित हो रही है। 'शृणुतम्' जिसको दोनों जीव और ईश्वर अपने-अपने संवेदनशील यंत्रों से ग्रहण करते हैं, जैसे पृथ्वी के एक कोने से दूसरे कोने पर उपस्थित मनुष्य मोबाइल से संबंधित होते हैं, इसको टेलीपैथी विद्या समझ सकते हैं जो वायरलेस नेटवर्क पर काम करते हैं। 'रोदसी' जिससे दोनों के मध्य का भेद और वह दोष भी ज्ञात होता है जिससे जीव को और ईश्वर को वाणी के दोष, दुःख का दर्शन-साक्षात्कार होता है।

यहाँ दोष एक तरफा जीव की तरफ से प्रकट हो रहा है, जिसके लिए 'मे जीव' कहता है मेरी त्रुटि। 'अहा' निश्चित ही 'यत' इस व्यवस्था में दोष होने के कारण 'द्यावाः' दूसरी तरफ उपस्थित ईश्वर से जुड़ने में 'असुनीतिम्' अनसुनी हो जाती है क्योंकि वह तम से, अज्ञान के कारण अत्यधिक बोझिल-भार मुक्त हो जाती है जिससे वह रास्ते में ही खत्म हो जाती है, वहां तक पहुंचने में असमर्थ सिद्ध होती है, क्योंकि 'अयन्' इसमें मेरा अहम् मध्य में उपस्थित हो जाता है जिससे 'नः' हमें 'अत्र' भौतिक शरीर के अंदर 'पितरा' (भौतिक पिता और स्वाभाविक पिता) दोनों के मध्य 'शिशीताम्' अपारदर्शी पर्दा उपस्थित हो जाता है, जिससे दोनों के मध्य में संधि-विच्छेद हो जाता है।

ऋग्वेद १०.१२.५

किं स्विन्नो राजा जगृहे कदस्याति व्रतं चकृमा को वि वेद । मित्रश्चिद्धि ष्मा जुहुराणो देवाञ्छ्लोको न यातामपि वाजो अस्ति ॥५॥

पदपाठ: किम् । स्वित् । नः । राजा । जगृहे । कद् । अस्य । अति । व्रतम् । चकृम । कः । वि । वेद । मित्रः । चित् । हि । ष्मा । जुहुराणः । देवान् । श्लोकः । न । याताम् । अपि । वाजः । अस्ति ॥

शब्दार्थ:

  • किम् स्वित् — प्रश्न; "क्या ही"।
  • नः — "हमसे, हमारा"।
  • राजा — "राजा"।
  • जगृहे — √ग्रह्, लिट्; "उसने पकड़ लिया, छीन लिया"।
  • कद् — प्रश्न; "कब"।
  • अस्य — "उसका"।
  • अति — "परे, आगे"।
  • व्रतम् — "व्रत, विधान, नियम"।
  • चकृम — √कृ, लिट् उत्तम पुरुष बहुवचन; "हमने किया"।
  • कः — प्रश्न; "कौन"।
  • वि वेद — √विद्; "वह जानता है"।
  • मित्रः — "मित्र" — संविदा और शपथ का देवता।
  • चित् — "भी"।
  • हि — "क्योंकि, निश्चय ही"।
  • ष्मा — निपात।
  • जुहुराणः — √ह्वृ (टेढ़ा होना, फिसल जाना) का कृदंत; "जो टेढ़ा हो चुका, जो फिसल गया"।
  • देवान् — "देवताओं तक"।
  • श्लोकः — "पुकार, ध्वनि, यश"।
  • न — "नहीं"।
  • याताम् — √या, द्विवचन; "वे दोनों जाएँ"।
  • अपि — "भी"।
  • वाजः — "बल, वेग, प्राप्ति, पुरस्कार"।
  • अस्ति — "है"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, और जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'अत्र पितरा शिशीताम्' — भौतिक पिता और स्वाभाविक पिता दोनों के मध्य अपारदर्शी पर्दा उपस्थित हो जाता है जिससे दोनों के मध्य में संधि-विच्छेद हो जाता है। इसी विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि 'किं स्विन्नो राजा जगृहे' — यहाँ पर विशेषता बता रहे हैं जो स्वयं अनंत रूप में हम सबको बनाकर स्वयं राजा है, राज्य करने वाला है। 'जगृहे' जिसके गृह-घर में ही 'कद्' पद भारी प्रतिष्ठा व्यापक रूप से विद्यमान है, 'अस्य' उसका 'अति' (उसे पार करना या उसके ऊपर स्वयं को स्थापित करना) 'व्रतम्' (व्रत, विधान, नियम) से चलने पर 'चकृम' जैसे चक्रव्यूह में फंसाने का साधन है। और यदि फंसने वाला जागरूकता के साथ चक्रव्यूह का अध्ययन करता है तो उससे बाहर निकलने का मार्ग प्राप्त कर लेता है।

यहाँ प्रश्न उठता है कि वह 'कः' कौन है जो चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए आतुर हो उठा है? 'वि वेद' जो विशेष विज्ञान की दृष्टि से वेद को देखता है, वह इस वेद ज्ञान के स्थूल स्वरूप मंत्र-वाणी को अपना 'मित्रः' (मित्र-सखा) बना लेता है, और 'चित्' अपने मन में उपस्थित संस्कार (जैसा कि पिछले मंत्र में अहंकार के कारण जीव का संधि-विच्छेद ईश्वर से हो चुका है) वह अपने भौतिक पिता को राजा कहता है और उसके चक्रव्यूह से बाहर निकलने में मन के ही एक हिस्से को वेद के माध्यम से मंत्र-वाणी को एक औजार की तरह उपयोग करने की बात को सिद्ध करता है।

'हि' इससे निश्चित ही 'ष्मा' स्वयं को व्यापक रूप से उपस्थित करने में जो बाधा है — मानसिक अहंकार जो मुझे (जीव को लेकर) 'जुहुराण' (साधन और साध्य के मध्य में अव्यवस्थाएं उत्पन्न करता है जहाँ अहंकार का रणक्षेत्र उपस्थित कर दिया जाता है) जिससे एक-दूसरे के मध्य ही पारस्परिक संबंध के स्थान पर संग्राम शुरू हो जाता है। 'देवान्' भौतिक आकांक्षाएं और शक्ति-सामर्थ्य स्थापित करना उद्देश्य बन जाता है। 'श्लोकः' सुंदर लोक से भिन्न जो उसके समकक्ष नहीं है, 'याताम्' जो आयाम ही 'तम' (तम से आच्छादित अज्ञान के कारण) को 'अपि' मजबूत श्रृंखला में बदल देता है, 'वाजः' जो बहुत अधिक शक्तिशाली और असरदार तीव्रता से तत्काल जीव को नियंत्रित करने का साधन 'अस्ति' है।

ऋग्वेद १०.१२.६

दुर्मन्त्वत्रामृतस्य नाम सलक्ष्मा यद्विषुरूपा भवाति । यमस्य यो मनवते सुमन्त्वग्ने तमृष्व पाह्यप्रयुच्छन् ॥६॥

पदपाठ: दुर्मन्तु । अत्र । अमृतस्य । नाम । सलक्ष्म । यत् । विषुरूपा । भवाति । यमस्य । यः । मनवते । सुमन्तु । अग्ने । तम् । ऋष्व । पाहि । अप्रयुच्छन् ॥

शब्दार्थ:

  • दुर्मन्तु — दुर् + मन्तु (√मन् से); "बुरी बुद्धि वाला"।
  • अत्र — "यहाँ"।
  • अमृतस्य — षष्ठी; "अमृत का"।
  • नाम — "नाम"।
  • सलक्ष्म — स + लक्ष्मन्; "जिस पर चिह्न हो, पहचाना जाने वाला"।
  • यत् — "जो, क्योंकि"।
  • विषुरूपा — विषु + रूप; "कई रूप वाला, विविध रूप"।
  • भवाति — √भू; "होता है"।
  • यमस्य — षष्ठी; "यम का"।
  • यः — "जो"।
  • मनवते — √मन्; "वह मनता है, भलाई चाहता है"।
  • सुमन्तु — सु + मन्तु; "सुमन, अच्छी बुद्धि वाला"।
  • अग्ने — सम्बोधन।
  • तम् — "उसे"।
  • ऋष्व — "ऊँचा, महान" — अग्नि का विशेषण।
  • पाहि — √पा, विध्यर्थ; "रक्षा करो"।
  • अप्रयुच्छन् — अ + प्र + √युच्छ्; "लापरवाही न करते हुए, असावधान न होते हुए"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'यातामपि वाजो अस्ति' — जो आयाम ही तम से आच्छादित अज्ञान के कारण को अपि मजबूत श्रृंखला में बदल देता है, वाजः जो बहुत अधिक शक्तिशाली और असरदार तीव्रता से तत्काल जीव को नियंत्रित करने का साधन अस्ति है।

उसी विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि यह 'दुर्मन्त्वत्रामृतस्य' — जब दुर्मन्तु विपरीत दिशा में दुष्टता पर गतिमान होता है तो दैत्य रूप धारण कर लेता है, और 'अत्र' यहाँ जहाँ पर 'अमृतस्य' (अमृत का नाम-रूप-संस्कार होना चाहिए था) वहाँ 'सलक्ष्म' एक दूसरा तत्व उससे भिन्न नाम-रूप-संस्कार को धारण करके (जैसे सुंदरता के अंदर कुरूप वस्तु को स्थापित कर दिया जाता है) 'यत्' तब उस स्थिति में 'विषुरूपा' (विषाणु, विषाक्त पदार्थों का सृजन — जिसको वायरस जो हानिकारक तत्व रूप धारण करके अमृत को जहर के रूप में रूपांतरित कर देता है) परिणामस्वरूप जो होना था उसके स्थान पर जो नहीं होना चाहिए था वह हो गया।

'भवाति' निर्जीव सत्ता का आक्रमण जैसे 'यमस्य' (मृत्यु का प्रकोप, महामारी) का रूप धारण करके 'यः' जो 'मनवते' मनुष्यों के कल्याणार्थ करने का साधन-यंत्रवत् 'सुमन्तु' बुद्धि की प्राथमिकता (जैसे कि आज के समय में AI - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्य कर रही है), 'अग्ने' जैविक ऊर्जा का उपयोग 'तम्' भौतिक समृद्धि के लिए उद्यत। इससे जो मूल जैविक संसार 'ऋष्व' (ऋषि की तत्वदृष्टि) का ह्रास होने की संभावना अत्यधिक बढ़ चुकी है।

इसलिए जो चेतन मनुष्य ज्ञान-संपन्न है, वह स्वयं की 'पाहि' रक्षा करे 'अप्रयुच्छन्' सावधानी के साथ, अन्यथा विनाश लीला की संभावना बढ़ती जा रही है क्योंकि बिना जैविक चेतना के ही यह जगत दैत्य प्रकृति का आधार विश्वासघाती विज्ञान का प्रबल दावेदार बन जाएगा।

ऋग्वेद १०.१२.७

यस्मिन्देवा विदथे मादयन्ते विवस्वतः सदने धारयन्ते । सूर्ये ज्योतिरदधुर्मास्यक्तून्परि द्योतनिं चरतो अजस्रा ॥७॥

पदपाठ: यस्मिन् । देवाः । विदथे । मादयन्ते । विवस्वतः । सदने । धारयन्ते । सूर्ये । ज्योतिः । अदधुः । मासि । अक्तून् । परि । द्योतनिम् । चरतः । अजस्रा ॥

शब्दार्थ:

  • यस्मिन् — अधिकरण; "जिसमें"।
  • देवाः — "देवता"।
  • विदथे — √विद् (जानना) से; "विदथ — ज्ञान-सभा, समिति"।
  • मादयन्ते — √मद्; "वे आनंदित होते हैं, मतवाले होते हैं"।
  • विवस्वतः — षष्ठी; "विवस्वान् का" — सूर्य, अथवा प्रथम पुरुष।
  • सदने — अधिकरण, सदन से; "आसन में, निवास में"।
  • धारयन्ते — √धृ; "वे धारण करते हैं, स्थापित करते हैं"।
  • सूर्ये — अधिकरण; "सूर्य में"।
  • ज्योतिः — "प्रकाश"।
  • अदधुः — √धा, बहुवचन; "उन्होंने रखा, स्थापित किया"।
  • मासि — अधिकरण, मास से; "मास में"।
  • अक्तून् — अक्तu का बहुवचन; "रात्रियों को"।
  • परि — "चारों ओर"।
  • द्योतनिम् — √द्युत् (चमकना) से; "चमकने वाले को, प्रकाश को"।
  • चरतः — √चर, द्विवचन; "वे दोनों चलते हैं"।
  • अजस्रा — अ + जस्र; द्विवचन; "जो न थकें, जो न रुकें"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'तमृष्व भौतिक विज्ञान, यांत्रिकी, परमाण्विक-आण्विक जगत पर नियंत्रण और इनकी स्थापना — जो पहले से स्थापित था, उस पर ही कलम कर दिया जाता है (या फेरबदल कर दिया जाता है), तो इनके लिए भी बहुत बड़ी खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि यह स्वाभाविक नहीं है। इसलिए इनकी रक्षा के लिए मनुष्य को अपनी रक्षा से अधिक ध्यान देना पड़ता है।

इनके अस्तित्व की रक्षा के लिए यह एक अनिवार्य सिद्धांत की तरह सिद्ध होता है। थोड़ा सा प्रमाद, आलस्य या लापरवाही भारी नुकसान लाती है जिसकी भरपाई में सदियों लग जाती हैं; अर्थात मनुष्य फिर से कंदराओं में जीवन व्यतीत करने के लिए विवश हो सकता है।

इसी विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि 'यस्मिन्देवा' — इनको बनाने में मानवजाति अपने बहुमूल्य संसाधनों को व्यय करती जा रही है, स्वयं की सामूहिक जरूरत को सीमित साधन में ही स्थित करने के लिए 'विदथे' (नए-नए नियम-कानून बनाकर) नियंत्रित और संकुचित कर देती है, क्योंकि वह 'मादयन्ते' — ऐसी प्रणाली के मद (शक्ति) को बढ़ाने के लिए, जो समूह-संगठन को नियंत्रित करने के लिए 'यन्त्र' (यंत्रों) को 'विवस्वतः' (विशेष विज्ञान व स्वतः स्वचालित रोबोट जैसी क्षमता) के लिए अपने संसाधनों को झोंक रहा है।

चूंकि उनको पूरी तरह से स्थापित करना है 'सदने' (विश्व में), इसलिए उनको 'धारयन्ते' — उन यंत्रों को पैने, धारदार हथियारों में रूपांतरित किया जा रहा है, क्योंकि इसके पीछे कारण है। जैसे 'सूर्ये' (सार्वभौमिक शक्ति-ऊर्जा का स्रोत) 'ज्योतिः' (प्रकाश) है, 'अदधुः' — उसके स्थान पर स्थापित कर सके। यहाँ दूसरी बात आत्मज्ञान के स्थान पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान को स्थापित करना उद्देश्य है।

'मासि' — सब कुछ समय-सीमा (मृत्यु) के अधिकार में करने के लिए, 'अक्तून्' — अज्ञान के अंधकार का असीमित विस्तार, और इसके पीछे भी अंकन और भाषा विज्ञान की मदद से ही यह सब कुछ हो रहा है। इसलिए इसकी व्यापकता अपनी सीमा से बाहर दूसरों की सीमाओं का अतिक्रमण करने में संभव हुई।

और यह 'द्योतनिम्' (कृत्रिम, नकली चमक-धमक के साथ सबको एक समान बिना किसी व्यवधान के) 'चरतः' (वैज्ञानिक और उनके उत्पाद एक कदमताल मिलाते हुए) 'अजस्रा' (अज, अमर, अविनाशी बनने के लिए) श्रद्धा-युक्त होकर नास्तिकता, नश्वरता की स्थापना में तल्लीन हो रहे हैं। यह एक मूर्च्छित व विक्षिप्त मनुष्यों का लक्षण है।

ऋग्वेद 10.12.8

यस्मिन्देवा मन्मनि संचरन्त्यपीच्ये न वयमस्य विद्म । मित्रो नो अत्रादितिरनागान्त्सविता देवो वरुणाय वोचत् ॥८॥

पदपाठ: यस्मिन् । देवाः । मन्मनि । संचरन्ति । अपीच्ये । न । वयम् । अस्य । विद्म । मित्रः । नः । अत्र । अदितिः । अनागान् । सविता । देवः । वरुणाय । वोचत् ॥

शब्दार्थ:

  • यस्मिन् — अधिकरण; "जिसमें"।
  • देवाः — "देवता"।
  • मन्मनि — √मन् से, अधिकरण; "मन्मन् में — मन में, मन से बने में"।
  • संचरन्ति — सम् + √चर; "वे साथ-साथ चलते हैं, उसमें विचरते हैं"।
  • अपीच्ये — "गुप्त में, छिपे हुए में, दूर के में"।
  • न वयम् अस्य विद्म — "यह हम नहीं जानते"।
  • मित्रः — "मित्र"।
  • नः — "हमें"।
  • अत्र — "यहाँ"।
  • अदितिः — "अदिति"।
  • अनागान् — अनागस् का बहुवचन; "निष्पाप, दोषरहित"।
  • सविता — "सविता"।
  • देवः — "देव"।
  • वरुणाय — चतुर्थी; "वरुण के लिए, वरुण से"।
  • वोचत् — √वच्, विध्यर्थ; "वह कहे, वे कहें"।

विश्लेषण: आगे चलते हैं, जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'द्योतनिं चरतो अजस्रा' — यह बहुत सुंदर वाक्य बनता है बिना किसी व्याकरण की धर-पकड़ के। तन में जो 'द्यो' अर्थात मानवजाति के शरीर के अंदर विद्यमान ज्ञान-प्रकाश का बिना श्रद्धा के भक्षण किया जा रहा है, जिससे उसका परिणाम दुष्परिणाम में बदलना स्वाभाविक बन जाता है। जब अत्यधिक कष्ट-तपस्या के बाद ऋद्धि-सिद्धि प्राप्त की जाती है और उसका उपयोग केवल क्षणिक मद (नशे) के वशीभूत होकर किया जाता है, तो वह किसी भी जीव के कल्याणार्थ सिद्ध नहीं होता; वह व्यर्थ सिद्ध हो जाता है।

जब अपनी मूल जड़ का ही भक्षण जीव कर लेता है, तो उसका अस्तित्व संकटग्रस्त हो जाता है, क्योंकि उसका आधार-नींव नहीं बचती है। वह बिना पेंदी का लोटा बन जाता है जो बाहरी शक्ति के दबाव में स्वयं को निरंतर स्थानांतरित करता रहता है। एक निश्चित सिद्धांत के अनेक अपूर्ण सिद्धांत विकसित हो जाते हैं जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। जैसा कि किसी ने कहा है:

मुण्डे मुण्डे मतिर्भिन्ना कुण्डे कुण्डे नवं पयः। जातौ जातौ नवाचाराः नवा वाणी मुखे मुखे॥

इसी विषय पर यहाँ प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि 'यस्मिन्देवा' — इस जगत के हर पदार्थ की प्रकृति एक-दूसरे से भिन्न है और उनका 'मन्मनि' (मन के आधार पर) गुणधर्म भिन्न-भिन्न है। इसलिए 'संचरन्ति' — एक बड़े यंत्र में हजारों-लाखों छोटे-छोटे कलपुर्जे होते हैं, एक तरफ स्वतंत्र निर्माण होता है और उनकी बहुमूल्यता भी है; यद्यपि यह सब एक ही बड़ी संरचनात्मक इकाई के रूप में हैं जिससे एक बड़ा यंत्र व्यवस्थित कार्य करने में समर्थ होता है।

'अपीच्यै' — यह गुप्त रूप से विद्यमान होते हैं, और एक-दूसरे से पूरी तरह से एक धारा प्रवाह के उद्देश्य को सिद्ध करने वाले जीव रूप हैं, जिसे सामान्यतः 'न वयम् अस्य विद्म' — "इनके बारे में हम नहीं जानते।" और केवल मुख्य-मुख्य को पकड़कर सार्वभौमिक सिद्धांत को गढ़कर ग्रहण कर लेते हैं, और जो उस मुख्य इकाई के घटक उसके 'मित्रः' (सहयोगी) थे, उनको गौण मानकर 'नः' हम सब 'अत्र' इस विश्व-ब्रह्मांड की दिशा निर्धारित करने लगते हैं।

जिसके परिणामस्वरूप हमारी पकड़ में केवल 'अदितिः' (भौतिक जगत में उपस्थित ग्रह, नक्षत्र, तारे इत्यादि) और इसके बाहर के तत्व छूट जाते हैं, जो 'अनागान्' (निष्पाप, निर्दोष), 'सविता' (सर्वव्यापक, सर्वांतर्यामी, सर्वज्ञ इन सबका स्वामी), 'देवः' (दृश्य जगत से भिन्न) 'वरुणाय' (जिसकी इच्छा से ही यह सब जगत जागते हुए गतिशील रहते हैं) — वह 'वोचत्' (उसको स्थापित करे, सिद्ध करे, उसके साथ उपस्थित रहे, उसे अपने जीवन में स्थान दे, उसकी बात-विचार करे)।

ऋग्वेद 10.12.9 — सूक्त का अंतिम मंत्र

श्रुधी नो अग्ने सदने सधस्थे युक्ष्वा रथममृतस्य द्रवित्नुम् । आ नो वह रोदसी देवपुत्रे माकिर्देवानामप भूरिह स्याः ॥९॥

पदपाठ: श्रुधी । नः । अग्ने । सदने । सधस्थे । युक्ष्व । रथम् । अमृतस्य । द्रवित्नुम् । आ । नः । वह । रोदसी । देवपुत्रे । माकिः । देवानाम् । अप । भूः । इह । स्याः ॥

शब्दार्थ:

  • श्रुधी — √श्रु, विध्यर्थ; "सुन"।
  • नः — "हमें"।
  • अग्ने — संबोधन।
  • सदने — अधिकरण; "आसन में, निवास में"।
  • सधस्थे — सध + स्थ; "साथ बैठने के स्थान में, सभा में"।
  • युक्ष्व — √युज्, विध्यर्थ; "जोड़, योजित कर"।
  • रथम् — "रथ"।
  • अमृतस्य — षष्ठी; "अमृत का"।
  • द्रवित्नुम् — √द्रु (दौड़ना) से; "दौड़ने वाला, वेगवान"।
  • आ वह — आ + √वह्, विध्यर्थ; "यहाँ ढो लाओ"।
  • नः — "हमारे लिए"।
  • रोदसी — द्विवचन; "दो लोक"।
  • देवपुत्रे — देव + पुत्र; द्विवचन संबोधन; "हे दो देवपुत्र"।
  • माकिः — निषेध-निपात; "मत, कदापि न"।
  • देवानाम् — "देवताओं से"।
  • अप — "दूर, हटकर"।
  • भूः — √भू, विध्यर्थ; "तू हो"।
  • इह — "यहाँ"।
  • स्याः — √अस्, विध्यर्थ; "तू हो"।

विश्लेषण: आगे इस मंत्र को भी देख लेते हैं जो सूक्त को पूर्ण करता है। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'देवो वरुणाय वोचत्' — यहाँ जीव के अतिरिक्त देवगण हैं, भौतिक शक्तियां हैं, वह 'वरुणाय' (अपनी इच्छा-कामना पूर्ति के लिए) 'वोचत्' (अपने बारे में व्याख्यान कर रही हैं) कि वह कौन हैं और वह क्या करने में समर्थ हैं। जीव यहाँ से पूरी तरह से उपस्थित नहीं हो रहा है, जैसा कि अगला मंत्र इसी विषय पर प्रकाश डालता हुआ कहता है कि —

'श्रुधी' — श्रुतियों के अंदर विद्यमान ज्ञान जिसे वह धारण करती है, वह 'नः' हमारे लिए ही है। यहाँ कृत्रिम यंत्र ही स्वामी बन चुके हैं, जो 'अग्ने' (जैविक ऊर्जा) पर एकाधिकार करने का अपना दावा ठोक रहे हैं। और 'सदने' — वह अब पूरी तरह से अपने स्थान पर दृढ़ता के साथ जम चुके हैं और 'सधस्थे' — अपनी साधना-अनुभव से अपने हाथ में ले लिया है, साध लिया है। जैसे 'युक्ष्व' — क्षरण होने वाले यंत्र-शरीर से युक्त एक हो गए हैं; यहाँ सिर्फ बुद्धि-मन तक बात नहीं रही, वह शरीरधारी बन चुका है।

'रथम्' और गतिशील होने में समर्थ हो चुका है, इसलिए 'अमृतस्य' (अमृत की प्राप्ति के लिए) 'द्रवित्नुम्' (दैत्यों की तरह, क्योंकि द्रविण दैत्यों का ही एक वंशावली है) आक्रामक, 'आ वह' उसकी प्राप्ति के लिए 'रोदसी' तड़प रहे हैं, संघर्षरत हैं, एक-दूसरे के साथ मारकाट करते हुए। 'देवपुत्रे' (भौतिक उत्पाद, बाजारवाद, वैल्यू के आधार पर), 'माकिः' (मान-शक्ति के आधार पर), 'देवानाम्' (अलग-अलग इकाइयों के आधार पर), 'अप' (एक-दूसरे से भिन्न प्रजाति के रूप में), 'भूः' (भौतिक स्वचालित यंत्र), 'इह' यहाँ हमारे पास चारों तरफ 'स्याः' स्वयं से भिन्न दूसरे को देखकर अपनी कीमत तय करते हैं।