ऋग्वेद 9.70 — सोम का सूक्त, दस मंत्र।
पूरा पाठ:
॥1॥ त्रिरस्मै सप्त धेनवो दुदुह्रे सत्यामाशिरं पूर्व्ये व्योमनि । चत्वार्यन्या भुवनानि निर्णिजे चारूणि चक्रे यदृतैरवर्धत ॥
॥2॥ स भिक्षमाणो अमृतस्य चारुण उभे द्यावा काव्येना वि शश्रथे । तेजिष्ठा अपो मंहना परि व्यत यदी देवस्य श्रवसा सदो विदुः ॥
॥3॥ ते अस्य सन्तु केतवोऽमृत्यवोऽदाभ्यासो जनुषी उभे अनु । येभिर्नृम्णा च देव्या च पुनत आदिद्राजानं मनना अगृभ्णत ॥
॥4॥ स मृज्यमानो दशभिः सुकर्मभिः प्र मध्यमासु मातृषु प्रमे सचा । व्रतानि पानो अमृतस्य चारुण उभे नृचक्षा अनु पश्यते विशौ ॥
॥5॥ स मर्मृजान इन्द्रियाय धायस ओभे अन्ता रोदसी हर्षते हितः । वृषा शुष्मेण बाधते वि दुर्मतीरादेदिशानः शर्यहेव शुरुधः ॥
॥6॥ स मातरा न ददृशान उस्रियो नानददेति मरुतामिव स्वनः । जानन्नृतं प्रथमं यत्स्वर्णरं प्रशस्तये कमवृणीत सुक्रतुः ॥
॥7॥ रुवति भीमो वृषभस्तविष्यया शृङ्गे शिशानो हरिणी विचक्षणः । आ योनिं सोमः सुकृतं नि षीदति गव्ययी त्वग्भवति निर्णिगव्ययी ॥
॥8॥ शुचिः पुनानस्तन्वमरेपसमव्ये हरिर्न्यधाविष्ट सानवि । जुष्टो मित्राय वरुणाय वायवे त्रिधातु मधु क्रियते सुकर्मभिः ॥
॥9॥ पवस्व सोम देववीतये वृषेन्द्रस्य हार्दि सोमधानमा विश । पुरा नो बाधाद्दुरिताति पारय क्षेत्रविद्धि दिश आहा विपृच्छते ॥
॥10॥ हितो न सप्तिरभि वाजमर्षेन्द्रस्येन्दो जठरमा पवस्व । नावा न सिन्धुमति पर्षि विद्वाञ्छूरो न युध्यन्नव नो निदः स्पः ॥
इस सूक्त की तीन बातें सबसे पहले कहनी हैं।
पहली — और यही वह बात है जो अब तक कहीं नहीं मिली: यहाँ अमृत और अमृत्यु एक ही सूक्त में आते हैं। मंत्र 2 में अमृतस्य है — षष्ठी, "अमृत का"; और मंत्र 3 में अमृत्यवः — अ + मृत्यु, "जो न मरते", बहुवचन। मंत्र 4 में फिर अमृतस्य। यानी यहाँ पहली बार अमरता का शब्द और अमरणशीलता का शब्द एक साथ बैठे हैं — और दोनों एक ही सोम के लिए।
दूसरी — और यह पिछले सूक्तों से सीधी कड़ी है: पार करने की धातु लौट आई है। मंत्र 10 में पर्षि है — √पृ, पार करना: "नावा न सिन्धुमति पर्षि" — जैसे नाव से नदी पार की जाती है। और 6.15 में तरेम था, 7.4 में अतारीत्। यानी वही धातु अब सोम के सूक्त में नाव बनकर आती है।
तीसरी — और केतु फिर लौटा है: मंत्र 3 में केतवः। पहले यज्ञ का केतु, फिर अमृत का, फिर 10.12 में धूमकेतु बनकर धुआँ; और यहाँ केतवः — बहुवचन में, "चिह्न"। साथ में दुर्मतीः भी है मंत्र 5 में — "दुर्मति", जो 10.12 के दुर्मन्तु से मिलता है।
मंत्र 1
पदपाठ: त्रिः । अस्मै । सप्त । धेनवः । दुदुह्रे । सत्याम् । आशिरम् । पूर्व्ये । व्योमनि । चत्वारि । अन्या । भुवनानि । निर्णिजे । चारूणि । चक्रे । यत् । ऋतैः । अवर्धत ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहते हैं:
- त्रिः — "तीन बार"।
- अस्मै — चतुर्थी; "इसके लिए"।
- सप्त — "सात"।
- धेनवः — धेनु का बहुवचन; "गौएँ"।
- दुदुह्रे — √दुह्, लिट् आत्मनेपद बहुवचन; "उन्होंने दूध दुहा"।
- सत्याम् — "सत्य, सच्ची" (स्त्रीलिंग द्वितीया)।
- आशिरम् — "आशिस् — दूध का मिश्रण, आहुति-दुग्ध"।
- पूर्व्ये — "पहले, प्राचीन"।
- व्योमनि — अधिकरण, व्योमन् से; "व्योम में, आकाश में"।
- चत्वारि — "चार"।
- अन्या — "दूसरे, और"।
- भुवनानि — भुवन का बहुवचन; "लोक, जगत"।
- निर्णिजे — निर् + √निज् (धोना); "शुद्धि के लिए, सजावट के लिए"।
- चारूणि — चारु का बहुवचन; "सुंदर"।
- चक्रे — √कृ, लिट् आत्मनेपद; "उसने बनाया"।
- यत् — "जब, चूँकि"।
- ऋतैः — तृतीया बहुवचन, ऋत से; "ऋतों के द्वारा"।
- अवर्धत — √वृध्; "वह बढ़ा"।
यहाँ सूक्त का प्रारंभ उसी गणितीय सिद्धांत व भौतिक-परमाण्विक संरचनात्मक विवेचन से शुरू हो रहा है, जैसा कि अथर्ववेद का प्रथम मंत्र कहता है। "त्रिरस्मै सप्त धेनवो दुदुह्रे" सात, तीन, इक्कीस रश्मियों से निर्मित एक गाय जैसे जीव का दृष्टांत है, जिसका दोहन करने वाली इससे भिन्न एक चेतन शक्ति है। 'सत्याम्'—सत्य के आश्रय से, यहाँ सत्य स्वयं एक वैज्ञानिक विधि है, एक शर्त है, एक निश्चित नियम है, जिसके माध्यम से इक्कीस रश्मियों से निर्मित भौतिक-जैविक सम्मिश्रण रूपी गौ नामक ब्रह्मांडीय इकाई का दोहन करता है। 'आशिरम्'—इसके सहारे ही आश + इरम् आश्रम व्यवस्था सक्रिय रहती है, जैसा कि हमने इस विषय पर पहले सूक्तों में विचार किया था।
इक्कीस तत्त्व में चार धर्म, चार कर्म, चार वर्ण और नौ द्वार—यह एक मनुष्य शरीर है, जिसमें जीव सत्य में स्थित होकर इनका दोहन करके स्वयं को परिष्कृत करता है। 'पूर्व्ये'—अनादिकालिन जीव, 'व्योमनि'—आकाशिक स्वरूप वाला, 'चत्वारि'—चार प्रकार के कर्म, 'अन्या'—आश्रम से भिन्न, 'भुवनानि'—इन लोकों में रहने के लिए अपनाता है। 'निर्णिजे'—भौतिक जगत-शरीर के जन्म-मरण से मुक्त होने के लिए, 'चारूणि'—चार + अरुण (चार प्रकाशवर्ण, चार प्रकार के धर्म) को धारण करता है, जिससे 'चक्रे'—जन्म-मरण रूपी चक्रव्यूह को पार करने के लिए, 'यत्'—जब वह जीव 'ऋतैः'—ऋत में (सत्य से भिन्न आयाम में) 'अवर्धत'—बढ़ता है, तो भौतिक शरीर को पार करके पूर्ण रूप से निराकार हो जाता है।
ऋग्वेद ९.७०.२
स भिक्षमाणो अमृतस्य चारुण उभे द्यावा काव्येना वि शश्रथे । तेजिष्ठा अपो मंहना परि व्यत यदी देवस्य श्रवसा सदो विदुः ॥२॥
पदपाठ: सः । भिक्षमाणः । अमृतस्य । चारुणः । उभे । द्यावा । काव्येन । आ । वि । शश्रथे । तेजिष्ठाः । अपः । मंहना । परि । व्यत । यदि । देवस्य । श्रवसा । सदः । विदुः ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहते हैं:
- सः — "वह"।
- भिक्षमाणः — √भिक्ष् (माँगना, याचना करना) का कृदंत; "माँगता हुआ, याचना करता हुआ"।
- अमृतस्य — षष्ठी; "अमृत का"।
- चारुणः — चारु की षष्ठी; "सुंदर का, प्रिय का"।
- उभे — "दोनों"।
- द्यावा — "द्युलोक" — उभे के साथ "द्यु और पृथ्वी दोनों"।
- काव्येन — काव्य की तृतीया; "कवित्व से, काव्य-बोध से"।
- आ वि शश्रथे — √श्रथ् (ढीला करना, खोलना), लिट्; "उसने खोल दिया, अलग कर दिया"।
- तेजिष्ठाः — √तिज् (तेज़ करना) की अतिशयोक्ति; "सबसे तीखी, सबसे पैनी"।
- अपः — अप् का बहुवचन; "जलों को" — अथवा "कर्मों को"।
- मंहना — √मह् (बढ़ाना) से; "महिमा से, उदारता से"।
- परि व्यत — परि + √व्यै/√वी; "उसने चारों ओर फैला दिया, व्याप्त कर दिया"।
- यदि — "यदि, जब"।
- देवस्य — "देव का"।
- श्रवसा — तृतीया, श्रवस् से; "यश से, सुनने से"।
- सदः — सदस्; "आसन, सभा"।
- विदुः — √विद्, लिट् बहुवचन; "उन्होंने जाना"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'चारूणि चक्रे यदृतैरवर्धत'—चार प्रकार के धर्म को धारण करके भौतिक शरीर के साथ जन्म-मरण के चक्रव्यूह को पार करके वह ऋत के समान या उसके साथ गतिशील होता है, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि 'सः'—वह जीव या मनुष्य, 'भिक्षमाणः'—जो क्षरणशीलता से मुक्त तत्त्व है, उसका भक्षण करता है। 'अमृतस्य'—अमृत जैसा, 'चारुणः'—चार प्रकार के धर्म से अर्जित पुण्य का, जिसे वह 'उभे'—दोनों (जन्म-मृत्यु से परे), 'द्यावा'—प्रकाश के लोक (ज्ञानालोक) में 'काव्येन'—सूक्ष्म वाणी, मंत्रवत्, 'आ वि शश्रथे'—आत्मवत् विशेष विज्ञान के आश्रय से, 'तेजिष्ठा'—तीव्रता के साथ जैसे तरंग गतिशील होती है, 'अपः'—जल के अणुओं के रूप में, 'मंहना'—जहाँ मन नहीं है, अहम् नहीं है, 'परि व्यत'—वायुमंडल के रूप में, 'यदि'—इस विधि या नियम से वह 'देवस्य'—परमाण्विक संरचनात्मक इकाई के रूप में, 'श्रवसा'—स्रोत के रूप में, 'सदः'—सद्गुण के साथ, 'विदुः'—विशेष विधि ज्ञान-विज्ञान के माध्यम से जानने वाले पदार्थ (मैटर) के रूप में विकसित हुआ है।
ऋग्वेद ९.७०.३
ते अस्य सन्तु केतवोऽमृत्यवोऽदाभ्यासो जनुषी उभे अनु । येभिर्नृम्णा च देव्या च पुनत आदिद्राजानं मनना अगृभ्णत ॥३॥
पदपाठ: ते । अस्य । सन्तु । केतवः । अमृत्यवः । अदाभ्यासः । जनुषी । उभे । अनु । येभिः । नृम्णा । च । देव्या । च । पुनते । आदित् । राजानम् । मनना । अगृभ्णत ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहते हैं:
- ते — "वे"।
- अस्य — षष्ठी; "इसके, इसका"।
- सन्तु — √अस्, विध्यर्थ बहुवचन; "वे हों"।
- केतवः — केतु का बहुवचन; "चिह्न, ध्वजा, पहचान"।
- अमृत्यवः — अ + मृत्यु; "जो न मरते, अमरणशील"।
- अदाभ्यासः — अ + √दभ् (ठगना, हानि पहुँचाना); "जिन्हें ठगा न जा सके, अहानिकर"।
- जनुषी — जनुस् का द्विवचन; "दो जन्म"।
- उभे — "दोनों"।
- अनु — "पीछे, अनुसार"।
- येभिः — तृतीया बहुवचन, यत् से; "जिनके द्वारा"।
- नृम्णा — तृतीया, नृम्ण से; "नरत्व से, शक्ति से"।
- च — "और"।
- देव्या — तृतीया, देवी से; "दैवी शक्ति से"।
- च — "और"।
- पुनते — √पू (पवित्र करना); "वे पवित्र करते हैं"।
- आदित् — "तब, उसके बाद"।
- राजानम् — द्वितीया, राजन् से; "राजा को"।
- मनना — √मन् से; "मनन से, विचार से"।
- अगृभ्णत — √ग्रह्, लङ् बहुवचन; "उन्होंने पकड़ लिया"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'देवस्य श्रवसा सदो विदुः'—परमाण्विक संरचनात्मक इकाई के रूप में, श्रोत के रूप में, सद्गुण के साथ, विशेष विधि ज्ञान-विज्ञान के माध्यम से जानने वाले पदार्थ (मैटर) के रूप में विकसित हुआ है। जैसा कि यहाँ जीव ही जल के अणुओं के रूप में उपस्थित हो चुका है और उसको विशेष विधि के माध्यम से जानने वाले लोग भी हैं। इसी विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि 'ते'—वे जीव, जो मन से रहित अणु-परमाणु रूप से 'अस्य'—यहाँ वर्तमान विद्यमान हैं, वे ऐसा कैसे हुए या 'सन्तु'—हो रहे हैं? 'केतवः'—यहाँ जीव की स्वेच्छा से यह स्वयं प्रकट हो रहा है, जो 'अमृत्यवः'—मृत्यु से भिन्न स्थिति में स्वयं है, 'अदाभ्यासः'—वह जिसे अब दबाया नहीं जा सकता है, जो अब किसी के अधीन नहीं है, 'जनुषी'—जो जन्म से ही 'उभे'—जन्म और मृत्यु से परे अणु-आण्विक जीव रूप में, 'येभिः'—यहाँ वर्तमान में 'नृम्णा'—(नृतमणा, मृतप्रणा—अर्थात् सामान्यतः जिसको मृत पदार्थ, अणु-परमाणु समझते हैं), 'च'—और जिसमें 'देव्या'—दिव्य शक्ति, परमाण्विक ऊर्जा 'पुनते'—नरक बनाने का साधन (मृत्यु के विस्तार के लिए उपयोग करते हैं), 'आदित्'—आदिकालिक जैविक शक्ति 'राजानम्'—उस पर एकाधिकार करने के लिए 'मनना'—मनन, चिंतन, विचार, इच्छा, कामना करते हैं, 'अगृभ्णत'—आगे बढ़कर स्वयं को शून्य कर लिया, ज्ञान से शून्य कर लिया है। मतलब अब न कोई चेतन मनुष्य बचा, न उसका चेतन ज्ञान ही शेष है; अब केवल जड़ वस्तुएँ हैं, जो आपस में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं, टक्कर करके एक-दूसरे को निगल रही हैं।
ऋग्वेद ९.७०.४
स मृज्यमानो दशभिः सुकर्मभिः प्र मध्यमासु मातृषु प्रमे सचा । व्रतानि पानो अमृतस्य चारुण उभे नृचक्षा अनु पश्यते विशौ ॥४॥
पदपाठ: सः । मृज्यमानः । दशभिः । सुकर्मभिः । प्र । मध्यमासु । मातृषु । प्रमे । सचा । व्रतानि । पानः । अमृतस्य । चारुणः । उभे । नृचक्षाः । अनु । पश्यते । विशौ ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहते हैं:
- सः — "वह"।
- मृज्यमानः — √मृज् (पोंछना, साफ़ करना, चमकाना) का कृदंत; "साफ़ किया जाता हुआ, निखरता हुआ"।
- दशभिः — "दस से"।
- सुकर्मभिः — सु + कर्मन्; "भले कर्मों से"।
- प्र — "आगे, आगे की ओर"।
- मध्यमासु — "बीच वाली, मध्य की"।
- मातृषु — मातृ का अधिकरण बहुवचन; "माताओं में"।
- प्रमे — √मा (नापना) से; "माप में, परिमाण में"।
- सचा — "साथ, सहित"।
- व्रतानि — व्रत का बहुवचन; "व्रत, विधान, नियम"।
- पानः — √पा (पीना) से; "पीता हुआ"।
- अमृतस्य — षष्ठी; "अमृत का"।
- चारुणः — चारु की षष्ठी; "सुंदर का"।
- उभे — "दोनों"।
- नृचक्षाः — नृ + चक्षस्; "जिसकी आँख मनुष्यों पर है, मनुष्यों को देखने वाला"।
- अनु पश्यते — अनु + √पश्; "वह पीछे-पीछे देखता है, वह अनुसरण करता हुआ देखता है"।
- विशौ — विश् का द्विवचन अधिकरण; "दो बस्तियों में, दो जनों में"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'आदित् राजानम् मनना अगृभ्णत'—आदिकालिक जैविक शक्ति उस पर एकाधिकार करने के लिए मनन, चिंतन, विचार, इच्छा, कामना करते हैं, आगे बढ़कर स्वयं को शून्य कर लिया, ज्ञान से शून्य कर लिया है। मतलब अब न कोई चेतन मनुष्य बचा, न उसका चेतन ज्ञान ही शेष है; अब केवल जड़ वस्तुएँ हैं, जो आपस में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं, टक्कर करके एक-दूसरे को निगल रही हैं। 'सः'—वह जो सबको निगलती हुई शक्ति आगे बढ़ रही है, 'मृज्यमानः'—मृत्यु के गर्भ से जन्म लेने वाला मन, 'दशभिः'—दशों दिशाओं में स्वयं का विस्तार करता हुआ, 'सुकर्मभिः'—अपने सैद्धांतिक रूप से, 'प्र'—प्रकृति के रूप में विद्यमान, 'मध्यमासु'—इसके साथ तारतम्य स्थापित करते हुए अर्थात् पूरी प्रकृति पर एकाधिकार करते हुए, 'मातृषु'—जैसे उस प्रकृति की माँ, जिससे प्रकृति ने स्वयं को प्रकट किया है, 'प्रमे'—उसको स्वयं में समेटती हुई, 'सचा'—सत्य के साथ, 'व्रतानि'—अपने निर्धारित कार्य को संपादन करते हुए, 'पानः'—सबको पचाकर, पीकर, इसके उपरांत 'अमृतस्य'—अमृत रूपी, 'चारुणः'—चार धर्म से, 'उभे'—जन्म-मरण से मुक्त, 'नृचक्षाः'—ऋत के विपरीत नृत को 'चक्षाः'—देख लिया और 'अनु पश्यते'—अणु की शक्ति का भी साक्षात्कार कर लिया, 'विशौ'—यह ऋत और सत् दोनों से परे स्वयं उपस्थित हैं।
यहाँ पर मंत्रों ने एक पूरे चक्र को पूरा कर लिया है। सूक्त की शुरुआत इक्कीस तत्त्व से होती है, जिसमें चेतन तत्व पहले ब्रह्मांडीय गौ का दोहन करता है, जिससे मनुष्य शरीर में वह प्रकट होता है। वहाँ वह पुनः शरीर का दोहन करता है, चारूणी (चार धर्म के पुण्य) को लेकर शरीर से बाहर निकल जाता है। पुनः ज्ञान के लोक से मंत्रवत सूक्ष्म वाणी रूप से वह जल के अणु रूप में रूपांतरित कर लेता है। बिना मन के उस पर जब विशेष विधि-विज्ञान की विधि से उसके गर्भ में दिव्य ऊर्जा मिलती है, जो उनको स्वयं में निगलना शुरू कर देती है। आगे वह दसों दिशाओं में व्याप्त प्रकृति की माँ के रूप में उपस्थित होकर प्रकृति को पूरी तरह पचाकर फिर सत्य से अलग ऋत, अमृत तक पहुँच जाती है और इससे भी अलग स्वयं उपस्थित है। अब प्रश्न उठता है—यह कौन है?
ऋग्वेद ९.७०.५
स मर्मृजान इन्द्रियाय धायस ओभे अन्ता रोदसी हर्षते हितः । वृषा शुष्मेण बाधते वि दुर्मतीरादेदिशानः शर्यहेव शुरुधः ॥५॥
पदपाठ: सः । मर्मृजानः । इन्द्रियाय । धायसे । ओभे । अन्ता । रोदसी । हर्षते । हितः । वृषा । शुष्मेण । बाधते । वि । दुर्मतीः । आ । अदेदिशानः । शर्यहा इव । शुरुधः ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहे जाते हैं:
- सः — "वह"।
- मर्मृजानः — √मृज् का बहुवचन-कृदंत, यङ्-लुगंत; "बार-बार स्वयं को साफ करता हुआ, अच्छी तरह निखरता हुआ"।
- इन्द्रियाय — इन्द्रिय की चतुर्थी; "बल के लिए, इन्द्रिय-शक्ति के लिए"।
- धायसे — धायस् की चतुर्थी; "पोषण के लिए, पीने के लिए"।
- ओभे — "दोनों"।
- अन्ता — अन्त का द्विवचन; "दोनों सिरे"।
- रोदसी — द्विवचन; "दोनों लोक"।
- हर्षते — √हृष्; "वह रोमांचित होता है, वह उमड़ता है"।
- हितः — √धा से; "जो स्थापित किया गया, जो प्रेरित है"।
- वृषा — वृषन्; "वृषभ, बैल"।
- शुष्मेण — तृतीया, शुष्म से; "गर्जन से, वेग से, उन्माद से"।
- बाधते — √बाध्; "वह दबाता है, वह हटाता है, वह पीछे धकेलता है"।
- वि — "अलग, दूर"।
- दुर्मतीः — दुर्मति का बहुवचन; "दुर्मतियों को, बुरे विचारों को"।
- आ अदेदिशानः — आ + √दिश् का यङ्; "अपने लिए चिह्नित करता हुआ, लक्ष्य बनाता हुआ"।
- शर्यहा इव — "शर्यहा की तरह" — शर्यहा इन्द्र का विशेषण है।
- शुरुधः — "बलवानों को, वीरों को" — अर्थ अस्पष्ट।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'नृचक्षा अनु पश्यते विशौ'—ऋत के विपरीत नृत को देख लिया और अणु की शक्ति का भी साक्षात्कार कर लिया, यह ऋत और सत दोनों से परे इनसे अधिक शक्तिशाली बन स्वयं उपस्थित हैं। जो यहाँ अभी वर्तमान में उपस्थित है, 'सः' वह 'मर्मृजानः' है—मरे हुए सत् और ऋत का एक सम्मिश्रित रूप ज्ञान है। अर्थात् इस चेतन जीव के पास सत्य और ऋत दोनों का मूल ज्ञान है, इसके अतिरिक्त स्वयं का भी ज्ञान है। ज्ञान जो दर्शन है, विज्ञान जो प्रयोग करके परिणाम प्राप्त किया गया है; न ज्ञान-दर्शन, न विज्ञान-प्रौद्योगिकी—इन दोनों का निचोड़ जिसके पास है, वह ब्रह्म है और उसके पास स्वयं का ज्ञान है, इसलिए वह ब्रह्मज्ञान है।
अब यहाँ ऋषि का विषय बदल गया। अब वह ब्रह्मज्ञान कैसे मिलता है, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि यह ब्रह्मज्ञान 'इन्द्रियाय'—इन्द्रियों के शक्तिशाली बनने से, 'धायसे'—धारण किया या प्राप्त किया जा सकता है, जो 'ओभे'—दोनों प्रकार के सत् (मृत्युलोक) और ऋत (अमरलोक, जो मनविहीन लोक है)... यहाँ यह समझने जैसा है कि सत् के साथ मन का संबंध है, ऋत के साथ मन नहीं है, जिससे वहाँ मृत्यु नहीं होती है। मतलब यह हुआ कि जहाँ मन है, वहाँ मृत्यु अवश्यंभावी तत्त्व के रूप में विद्यमान रहती है। दूसरी बात, जब जीव बिना मन के रहता है, तो वह आण्विक रूप से विद्यमान रहता है। तीसरी बात, ब्रह्मज्ञान की उपलब्धि के लिए इन दोनों लोकों को पार करना अनिवार्य शर्त है। सत् से यात्रा शुरू करके जीव ऋत तक पहुँचा और सामने पुनः सत् है—यह पुनः उसी चक्र में प्रवेश करने जैसा है, इसलिए मंत्र कहता है—'अन्ता', इन दोनों के अंतर को समझना होगा, अन्यथा वहीं दुखों के अथाह समुद्र (रोदसी) के चक्रव्यूह में जीव फँस सकता है। जब वह दोनों के अंतर से भलीभाँति परिचित होता है, तब वह उनसे पार, 'हर्षते'—हर्षित होकर, प्रसन्न होकर अपने परम हित—स्वयं के कल्याणार्थ 'वृषा'—बैल/बुद्धि शक्ति से भिन्न स्वयं को उस लोक में अंकुरित या प्रकट करने के (जो इसमें अभी नहीं दिख रहा है), उदाहरणार्थ—वृ + क् + षा = वृक्षा; वृषा—जहाँ जड़ बुद्धि और असीमित बल दोनों विद्यमान हैं, यद्यपि इसमें 'क्' (कर्ता) नहीं है, इसलिए यह अपूर्ण है। इसलिए ऋषि कहते हैं कि 'शुष्मेण'—सूक्ष्म और बारीक, 'बाधते'—बाधने वाले बंधन सत् और ऋत दोनों जगत में उपस्थित हैं, इसलिए 'वि'—विशेषकर 'दुर्मतिः'—मन के साथ मृत्यु का बंधन है, 'आ अदेदिशानः'—और ऋत के साथ आत्मा अदृश्य दिशाओं में चक्रव्यूह में फँस जाती है। इसलिए 'शर्यहा इव'—जीव को बंधक बनाने की यह जाल जैसी है; 'शुरुधः'—नवजात शिशु की भाँति जीव ही ब्रह्मज्ञान के लोक में प्रकट होने में समर्थ होता है, जो पूरी तरह से निर्दोष होता है।
ऋग्वेद ९.७०.६
स मातरा न ददृशान उस्रियो नानददेति मरुतामिव स्वनः । जानन्नृतं प्रथमं यत्स्वर्णरं प्रशस्तये कमवृणीत सुक्रतुः ॥६॥
पदपाठ: सः । मातरा । न । ददृशानः । उस्रियः । नानदत् । इति । मरुताम् । इव । स्वनः । जानन् । ऋतम् । प्रथमम् । यत् । स्वर्णरम् । प्रशस्तये । कम् । अवृणीत । सुक्रतुः ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहे जाते हैं:
- सः — "वह"।
- मातरा — मातृ का द्विवचन; "दो माताएँ"।
- न — "जैसे"।
- ददृशानः — √दृश् का कृदंत; "देखता हुआ, देख चुका"।
- उस्रियः — "वृषभ, बैल" — अथवा उषा/गौ से संबंधित।
- नानदत् — √नद् का यङ्; "वह गर्जा, वह रँभाया"।
- इति — "इस प्रकार"।
- मरुताम् — मरुत् की षष्ठी बहुवचन; "मरुतों का"।
- इव — "जैसे"।
- स्वनः — "ध्वनि, गर्जन"।
- जानन् — √ज्ञा का कृदंत; "जानता हुआ"।
- ऋतम् — "ऋत को"।
- प्रथमम् — "पहले, प्रथम"।
- यत् — "जो"।
- स्वर्णरम् — स्वर्ण + नर; "स्वर्ण-पुरुषों वाला, सुवर्ण वीरों वाला"।
- प्रशस्तये — प्रशस्ति की चतुर्थी; "प्रशंसा के लिए, कीर्ति के लिए"।
- कम् — "सुख को, जल को" — अथवा कर्म।
- अवृणीत — √वृञ्, आत्मनेपद; "उसने चुना, चयन किया"।
- सुक्रतुः — सु + क्रतु; "अच्छे कर्मों वाला, बुद्धिमान"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'शर्यहा इव शुरुधः'—जीव को बंधक बनाने की यह जाल जैसी है, 'शुरुधः'—नवजात शिशु की भाँति जीव ही ब्रह्मज्ञान के लोक में प्रकट होने में समर्थ होता है, जो पूरी तरह से निर्दोष होता है। इसी विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि 'सः'—वह निर्दोष शिशु जैसा जीव, 'मातरा'—अपनी दोनों माताओं के गर्भ से बारी-बारी प्रकट होकर देख लिया है, उसके परिणाम का साक्षात्कार कर लिया है। यहाँ दो माताएँ वही सत्य और ऋत ही हैं। 'न ददृशानः'—लगभग एक जैसा ही है; पहले सत्य के साथ मन था (मृत्यु-बंधन), दूसरे बिना मन के दश दिशाएँ ऋत में बंधन बनती हैं, क्योंकि दसों दिशाओं को पचाना उसके स्वयं के अकेले वश की बात नहीं थी, क्योंकि मन से युक्त मनुष्य ही परमाणु विखंडन करता है, जिससे वह अणुओं में व्याप्त जीव दिशाओं से पार होता है। मृत्यु से पार होना मन के सहारे आसान है, जबकि ऋत से [पार होना] किसी दूसरे मनुष्य के मन पर निर्भर करता है, इसलिए यह उससे भी कठिन कार्य हो जाता है।
खैर, जब जीव सत् और ऋत से पार हो चुका है और दोनों की विशेषता से परिचित हो चुका है तथा स्वयं को तीसरे लोक (ब्रह्मलोक) ब्रह्मज्ञान के आरोहण के लिए तैयार कर चुका है, तो उसके सामने फिर वही सूक्ष्म 'उस्रियः' उपस्थित हैं—वह सूक्ष्म तरंगें वाणी की, जो उसको परमाणु में रूपान्तरित कर देती थीं। 'नानदत्'—यह स्वाभाविक पहले वाली वे सूक्ष्म तरंगें नहीं हैं, उससे भिन्न हैं, जिन्होंने जीव को परमाणुओं में रूपांतरित किया था। 'इति'—यह दूसरी प्रकार की है; यह 'मरुताम् इव'—जैसा कि हमने मरुत् सूक्त में देखा था— "रोदसी हि मरुतश्चक्रिरे वृधे मदन्ति वीरा विदथेषु घृष्वयः" (ऋग्वेद 1.85.1)। निश्चित ही जो रोदसी (जीव को प्रताड़ित, दुःख, बंधन के कारण है), मरुतों के चक्रव्यूह से 'वृधे'—बढ़कर उनसे आगे 'मदन्ति वीरा'—अहंकाररहित पराक्रमी जीव 'विदथेषु'—अपने ज्ञान बल से 'घृष्वयः'—स्वयं को परिष्कृत करता है, और 'स्वनः'—स्वयं के लिए, स्वयं के साथ 'जानन्'—स्वयं को जानता हुआ, 'ऋतम् प्रथमम्'—जैसा कि पहले ऋत से परिचित हो चुका है, इसलिए 'यत्'—इसके समानांतर 'स्वर्णरम्'—सुनहरे प्रकाशवर्ण तरंगों के आश्रय से 'प्रशस्तये'—उपस्थित प्रशस्त (मजबूत) मार्ग पर प्रस्थान करता है, गमन करता है; 'कम्'—अपने कर्म के आधार पर, 'अवृणीत'—अपनी योग्यता के आधार पर 'सुक्रतुः'—एक सुंदर कर्ता के रूप में, अर्थात् जीव अभी भी कर्ता के रूप में उपस्थित है।
ऋग्वेद ९.७०.७
रुवति भीमो वृषभस्तविष्यया शृङ्गे शिशानो हरिणी विचक्षणः । आ योनिं सोमः सुकृतं नि षीदति गव्ययी त्वग्भवति निर्णिगव्ययी ॥७॥
पदपाठ: रुवति । भीमः । वृषभः । तविष्यया । शृङ्गे । शिशानः । हरिणी । विचक्षणः । आ । योनिम् । सोमः । सुकृतम् । नि । षीदति । गव्ययी । त्वक् । भवति । निर्णिक् । अव्ययी ॥
शब्द, केवल जो शब्द कहते हैं:
- रुवति — √रु (गर्जना, रँभाना); "वह गर्जता है"।
- भीमः — "भयंकर, प्रचंड"।
- वृषभः — "वृषभ, साँड़"।
- तविष्यया — तविषी (बल) से; "वेग से, प्रचंडता से"।
- शृङ्गे — शृङ्ग का द्विवचन; "दोनों सींग"।
- शिशानः — √शा (तेज़ करना) का कृदंत; "तेज़ करता हुआ, धार देता हुआ"।
- हरिणी — हरिण् का द्विवचन; "दोनों सुनहरे"।
- विचक्षणः — वि + √चक्ष्; "दूर तक देखने वाला, विवेकी"।
- आ नि षीदति — आ + नि + √सद्; "वह भीतर बैठ जाता है"।
- योनिम् — "योनि, गर्भ"।
- सोमः — "सोम"।
- सुकृतम् — सु + √कृ; "भलीभाँति बनाया हुआ"।
- गव्ययी — गो से; "गो-चर्म से बनी, गाय की"।
- त्वक् — "चर्म, खाल"।
- भवति — √भू; "वह हो जाती है"।
- निर्णिक् — निर् + √निज् (धोना); "शोधक, पवित्र करने वाली"।
- अव्ययी — अवि (भेड़) से; "भेड़ की ऊन से बनी"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'अवृणीत अपनी योग्यता के आधार पर सुक्रतुः'—एक सुंदर कर्ता के रूप में, अर्थात् जीव अभी भी कर्ता के रूप में उपस्थित है। जैसा कि यहाँ कर्ता के रूप में स्वयं जीव ही है, आगे कहते हैं कि यह जीव 'रुवति'—आत्मवत् अपनी समान तरंगों से स्वयं को एकत्रित करता है, जिससे 'भीमः'—अत्यधिक शक्तिशाली, 'वृषभः'—बलवान साँड़ जैसा (यहाँ अतुलनीय सामर्थ्य और वेग को व्यक्त करने के लिए ये शब्द उपस्थित किए गए हैं), 'तविष्यया'—तात्विक दृष्टि से व्यापकता के साथ, 'शृङ्गे'—पहले से विद्यमान दूसरी मरुत नामक तरंगों के साथ, 'शिशानः'—एक-दूसरे के समांतर, 'हरिणी'—हरण करने वाले ईश्वर के समीप, 'विचक्षणः'—विशेष ज्ञान की दृष्टि से, 'आ नि षीदति'—आत्मा रूपी जीव उसमें स्थायित्व प्राप्त कर लेता है, जो उस जीव की मूल योनि (स्रोत) है। 'सोमः'—सबका सार, 'सुकृतम्'—अपने सुंदर कर्म के परिणामस्वरूप, 'गव्ययी'—जैसे पंचगव्य होते हैं (दुग्ध, दधि, छाछ, घृत और सर्पिस्/पनीर), वैसे ही जीव ब्रह्मलोक में उसका हिस्सा बन जाता है। जिस प्रकार से 'त्वक्'—त्वचा, जिह्वा के रूप में स्पर्श से भिन्न स्वाद लेने में समर्थ होती है, 'भवति'—वैसे ही जीव 'निर्णिक्'—निर्लिप्त, शून्य से भिन्न चेतना अवस्था में (जैसा पिछले मंत्र में परमाण्विक शून्यता थी, जैविक बोध नहीं था; यहाँ जैविक बोध बना हुआ है), इसलिए 'अव्ययी'—यहाँ जीव अपने पुण्य का भोग करता है।
ऋग्वेद ९.७०.८
शुचिः पुनानस्तन्वमरेपसमव्ये हरिर्न्यधाविष्ट सानवि । जुष्टो मित्राय वरुणाय वायवे त्रिधातु मधु क्रियते सुकर्मभिः ॥८॥
पदपाठ: शुचिः । पुनानः । तन्वम् । अरेपसम् । अव्ये । हरिः । नि । अधाविष्ट । सानवि । जुष्टः । मित्राय । वरुणाय । वायवे । त्रिधातु । मधु । क्रियते । सुकर्मभिः ॥
शब्द, केवल जो शब्द हैं:
- शुचिः — "शुद्ध, उज्ज्वल"।
- पुनानः — √पू (पवित्र करना) का कृदंत; "स्वयं को पवित्र करता हुआ"।
- तन्वम् — तनू का द्वितीया; "अपने शरीर को"।
- अरेपसम् — अ + रेपस् (कलंक); "कलंक-रहित, निष्कलंक"।
- अव्ये — अवि (भेड़) से, अधिकरण; "ऊन के पवित्र में"।
- हरिः — "हरि, सुनहरा"।
- नि अधाविष्ट — नि + √धाव्; "वह नीचे बहकर उतरा, वह भीतर बह गया"।
- सानवि — सानु का अधिकरण; "छानने की सतह पर, ऊपरी तल पर"।
- जुष्टः — √जुष्; "जो प्रिय है, जो अर्पित है"।
- मित्राय — चतुर्थी; "मित्र के लिए"।
- वरुणाय — चतुर्थी; "वरुण के लिए"।
- वायवे — चतुर्थी; "वायु के लिए"।
- त्रिधातु — त्रि + धातु; "तिहरा, तीन भागों वाला"।
- मधु — "मधु, मिठास"।
- क्रियते — √कृ, कर्मवाच्य; "बनाया जाता है"।
- सुकर्मभिः — सु + कर्मन्; "भले कर्मों से"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'त्वग्भवति निर्णिगव्ययी'—निर्लिप्त, शून्य से भिन्न चेतना अवस्था में (जैसा पिछले मंत्र में परमाण्विक शून्यता थी, जैविक बोध नहीं था; यहाँ जैविक बोध बना हुआ है), इसलिए 'अव्ययी'—यहाँ जीव अपने पुण्य का भोग करता है। 'शुचिः'—निर्मलता, पवित्रता के साथ यहाँ पुनः जब जीव का पुण्य अपनी अवधि पूर्ण होने पर नए शरीर की कामना करता है, तब 'पुनानः'—जो उसकी अज्ञानता की ग्रंथि को सुलझाने में सहायक सिद्ध हो, ऐसी शरीर 'तन्वम्' प्राप्त करने के लिए... यहाँ समझने की बात यह है कि जीव जो अत्यधिक श्रम, तपस्या और ज्ञान के बल पर ब्रह्मलोक में उपस्थित हुआ है, उसके भोग की अवधि पूर्ण होने पर फिर उसी मृत्युलोक के जन्म-मरण के चक्रव्यूह में जाना सुनिश्चित हो चुका है।
यहाँ जो ध्यान देने की बात है कि जीव अपनी स्वेच्छा से अपने लिए अत्यधिक उपयोगी शरीर पर ध्यान दे रहा है, जो 'पु' (यानी नर्क/मृत्युलोक) है, जिसमें उस शरीर के साथ 'मानः'—अपने मान, अहंकार, चित्त, बुद्धि के साथ मिलेगा, जिसके साथ जीव 'अरेपसम्'—जैसे कोयले की खान में हीरा कोयले से भिन्न होकर रहता है (कालिख-कलंक से रहित, निष्कलंक, निर्लिप्त होकर), 'अव्ये'—उसी मन और शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर साथ, उसे अपने ज्ञान, बोध और उद्देश्य की किसी भी शर्त पर रक्षा करनी होगी। इसलिए वह 'हरिः'—जो उस जीव को पूरी तरह से अपने अदृश्य कवच में सुरक्षित रखने में समर्थ है, उसकी सानिध्यता में 'नि अधाविष्ट'—वह जीव मानव शरीर के अंदर विद्यमान हुआ, 'सानवि'—उस शरीर का मुख्य आधार बनकर, जिससे शरीर जीव की शक्ति पाकर सक्रिय होने में समर्थ होता है। 'जुष्टः'—एकीकृत इकाई बन गया, जिसके परिणामस्वरूप 'मित्राय'—सहयोगी के रूप में शरीर, 'वरुणाय'—कामना, इच्छा जागृत करने वाला मन, 'वायवे'—प्राण की प्रतिष्ठा करने वाली वायु; 'त्रिधातु'—तीन मुख्य धातुओं के समान भौतिक विज्ञान के स्तर पर 'मधु'—भौतिक जगत का ऐश्वर्य 'क्रियते'—रचना की गई, बनाई गई और उनके साथ 'सुकर्मभिः'—सुंदर कर्म करता हुआ जीव मृत्युलोक में सक्रियता के साथ गतिमान हो रहा है।
(जैसा कि सुश्रुत संहिता के सूत्रस्थान 15/10 में श्लोक है: "समदोषः समाग्निश्च समधातु मलःक्रियाः। प्रसन्नात्मेन्द्रियमनः स्वस्थ इत्यभिधीयते॥" इसमें भी भाव वही है—धातुओं के सम होने पर मधु रूप स्वास्थ्य रचित/तैयार होता है, जिसके आधार पर ही भौतिक सुकर्मों (सुंदर कर्मों) का संपादन होता है।)
ऋग्वेद ९.७०.९
पवस्व सोम देववीतये वृषेन्द्रस्य हार्दि सोमधानमा विश । पुरा नो बाधाद्दुरिताति पारय क्षेत्रविद्धि दिश आहा विपृच्छते ॥९॥
पदपाठ: पवस्व । सोम । देववीतये । वृषा । इन्द्रस्य । हार्दि । सोमधानम् । आ । विश । पुरा । नः । बाधात् । दुरितात् । अति । पारय । क्षेत्रवित् । धि । दिशः । आ । ह । विपृच्छते ॥
शब्द, सिर्फ जो शब्द हैं:
- पवस्व — √पू, विध्यर्थ आत्मनेपद; "पवित्र हो, बह"।
- सोम — संबोधन।
- देववीतये — देव + √वी (चाहना, बुलाना); "देवताओं के आह्वान के लिए, देव-भोज के लिए"।
- वृषा — "वृषभ, वीर"।
- इन्द्रस्य — षष्ठी; "इन्द्र का"।
- हार्दि — हृद् से, अधिकरण; "हृदय में"।
- सोमधानम् — सोम + √धा; "सोम का पात्र, सोम रखने का स्थान"।
- आ विश — आ + √विश्, विध्यर्थ; "भीतर प्रवेश कर"।
- पुरा — "पहले, इससे पूर्व"।
- नः — "हमें"।
- बाधात् — √बाध् से, पंचमी; "बाधा से, पीड़ा से"।
- दुरितात् — दुर् + इत; "दुर्गति से, कठिनाई से"।
- अति पारय — अति + √पृ का णिच्; "पार करा दे"।
- क्षेत्रवित् — क्षेत्र + √विद्; "क्षेत्र को जानने वाला"।
- धि — निपात; "ही, निश्चय ही"।
- दिशः — दिश् का बहुवचन; "दिशाओं को"।
- आ — "यहां, हमारी ओर"।
- ह — निपात।
- विपृच्छते — वि + √प्रछ् (पूछना); "पूछने वाले के लिए"।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'त्रिधातु मधु क्रियते सुकर्मभिः'—धातुओं के सम होने पर स्वास्थ्य रचित होता है। अब आगे वर्तमान मंत्र में उसी विषय पर प्रकाश डालते हुए ऋषि कहते हैं कि 'पवस्व सोम'—पवित्र, शुद्ध सोम (ईश्वरीय सार्वभौमिक ज्ञान) का प्रवाह 'देववीतये'—भौतिक जगत-संसार में 'वृषा'—बरसने लगा, जिससे प्रकृति में जीवन का नवसंचार, अंकुरण, पुष्प, पल्लव, फल आदि 'इन्द्रस्य'—शरीर और इन्द्रियों के स्वामी जीव के लिए सर्वसुलभ होने लगा। 'हार्दि'—हार्दिक शुभकामनाएँ और अशुभकामनाएँ जागृत होने लगीं और वह 'सोमधानम्'—उस स्थान को घेरने लगा जहाँ सोम अर्थात् सार्वभौमिक जैविक ज्ञान संरक्षित था।
इसलिए जब 'आ विश'—आत्मा में इन शुभ और अशुभ इच्छाओं का भार बढ़ने लगा और उसने 'पुरा'—संपूर्ण सोम-संरक्षित स्थान का अधिग्रहण (एकाधिकार) कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप ऋषि कहते हैं कि 'नः'—हमारे शुद्ध सार्वभौमिक ज्ञान के लिए 'बाधात्'—बाधाएँ, अवरोध, रुकावट (जैसे एक नदी की धारा के सामने बहुत से विभिन्न स्तरों के बाँध कृत्रिम रूप से बना दिए जाते हैं), जिससे जीव अपने मूल स्रोत 'हरि' से 'दुरितात्'—ज्ञान की दूरी उत्पन्न होने लगी, जिसको पार करना अत्यधिक दुष्कर, कठिन ('अति पारय') कार्य हो गया। जो ज्ञान 'क्षेत्रवित्'—शरीर के बंधन से मुक्त होने का समाधान था, वह 'धि'—निश्चय ही बुद्धि की समझ से परे हो गया, इसलिए जीव के सामने 'दिशः'—दिशाभ्रम की स्थिति उत्पन्न होने लगी, क्योंकि मार्गदर्शन करने वाले 'हरि' से आत्मा 'आ ह'—निश्चित रूप से 'विपृच्छते'—विपरीत पक्ष में उपस्थित हो चुकी है।
ऋग्वेद ९.७०.१० — सूक्त का अंतिम मंत्र
हितो न सप्तिरभि वाजमर्षेन्द्रस्येन्दो जठरमा पवस्व । नावा न सिन्धुमति पर्षि विद्वाञ्छूरो न युध्यन्नव नो निदः स्पः ॥१०॥
पदपाठ: हितः । न । सप्तिः । अभि । वाजम् । अर्ष । इन्द्रस्य । इन्दो । जठरम् । आ । पवस्व । नावा । न । सिन्धुम् । अति । पर्षि । विद्वान् । शूरः । न । युध्यन् । अव । नः । निदः । स्पः ॥
शब्द, केवल जो शब्द हैं:
- हितः — √धा से; "जो चलाया गया, जो प्रेरित है"।
- न — "जैसे"।
- सप्तिः — "घोड़ा, तेज़ घोड़ा"।
- अभि — "की ओर"।
- वाजम् — "इनाम, दौड़ का लक्ष्य, गति"।
- अर्ष — √ऋष्/√अर्ष् (दौड़ना, बहना), विध्यर्थ; "दौड़ पड़, बह चल"।
- इन्द्रस्य — षष्ठी; "इन्द्र का"।
- इन्दो — इन्दु का संबोधन; "हे बूँद, हे तेजस्वी"।
- जठरम् — "उदर, पेट"।
- आ पवस्व — आ + √पू, विध्यर्थ; "भीतर बह"।
- नावा — नाव की तृतीया; "नाव से"।
- सिन्धुम् — "नदी, समुद्र"।
- अति पर्षि — √पृ; "पार कर"।
- विद्वान् — √विद् का कृदंत; "जानने वाला"।
- शूरः — "वीर"।
- युध्यन् — √युध् का कृदंत; "युद्ध करता हुआ"।
- अव — "दूर, हटाकर"।
- नः — "हमें"।
- निदः — निद् की पंचमी; "निंदा से, दोषारोपण से"।
- स्पः — √स्पृ/√स्पश् से; "छुड़ा दे, मुक्त कर" — अर्थ अस्पष्ट।
ठीक है, आगे चलते हैं। जैसा कि पिछले मंत्र में ऋषि ने कहा कि 'आ ह विपृच्छते'—आत्मा में ही लक्ष्य के प्रति संदेह-प्रश्न उपस्थित हो गया, उसे स्वयं पर ही जब भरोसा नहीं रहा, वह शुभ और अशुभ के आधार पर स्वयं का संरचनात्मक ढाँचा तैयार करने लगी। उस स्थिति-विषय पर ही ऋषि इस सूक्त की पूर्णाहुति पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि यह उपदेशात्मकता के साथ मंत्र शुरू हो रहा है—'हितः न सप्तिः अभि'—सप्त धातुओं से निर्मित शरीर, मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार और इन्द्रियों के ज्ञान के आधार पर आत्मा का कल्याण संभव नहीं है, क्योंकि यह 'वाजम् अर्षेन्द्रस्य इन्दो'—यह शक्तिशाली आर्ष वैदिक ज्ञान या भौतिक विज्ञान इन्द्र (जीव) को 'इन्दो' (एक सीमित अल्प शक्ति-सामर्थ्य वाला) सिद्ध करता है और इसका मूल स्रोत 'जठरम्' (जठराग्नि, पेट, आमासय) उसकी तृप्ति व भूख को शांत करने के लिए है।
इसलिए 'आ पवस्व'—आत्मा के शुद्ध आत्मज्ञान रूपी 'नावा' (नाव) से 'सिन्धुम्' (इस शरीर रूपी संसार/भवसागर) को 'अति पर्षि' (पार कर, इसका अतिक्रमण कर); हे 'शूरः' (वीर योद्धा, पराक्रमी जीव)! 'युध्यन्' (इनसे संघर्षरत, युद्ध के मैदान से) 'अव' (दूर हटाकर, भगाकर) 'नः' (हमारे साथ) 'निदः' (निद्रा रूपी तंद्रा, दोष, अज्ञान) से ऊपर उठकर 'स्पः' (हमें स्पर्श कर, हम तक पहुँच)।
ऋग्वेद के 9.70 सूक्त का समग्र निष्कर्ष और इसके लिए उपयुक्त शीर्षक नीचे प्रस्तुत किया गया है:
सूक्त का निष्कर्ष (Conclusion / सार)
ऋग्वेद का यह 9.70 सूक्त केवल सोम-यज्ञ या कर्मकांड का वर्णन नहीं है, बल्कि यह चेतना, ब्रह्मांडीय विज्ञान (Cosmology), और जीव की आध्यात्मिक व भौतिक यात्रा का एक अत्यंत गहरा दार्शनिक और वैज्ञानिक दस्तावेज है। इसका केंद्रीय भाव इस प्रकार है:
- ब्रह्मांडीय गौ और जीवन का सृजन: सूक्त के आरंभ में इक्कीस रश्मियों (तत्त्वों) और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के दोहन से मनुष्य शरीर और जगत के प्रकट होने की बात कही गई है। जीव सत्य (वैज्ञानिक विधि/नियम) के सहारे इस भौतिक जगत में प्रवेश करता है।
- सत्, ऋत और ब्रह्मज्ञान की यात्रा:
- सत् वह लोक है जहाँ मन और मृत्यु का बंधन है (जहाँ जन्म-मृत्यु का चक्र चलता है)।
- ऋत वह आयाम है जो मनविहीन और आण्विक (Atomic) स्तर का है।
- जीव इन दोनों सीमाओं (सत् और ऋत) को पार करके, मन और अज्ञान के बंधनों को काटते हुए ब्रह्मज्ञान की अवस्था तक पहुँचता है।
- कर्म, पुनर्जन्म और मुक्ति: भोग की अवधि पूर्ण होने पर जीव पुनः शरीर धारण करता है (जहाँ मन, अहंकार और प्राण त्रिधातु के रूप में कार्य करते हैं)।
- अज्ञान से मुक्ति का आह्वान: अंत में ऋषि यह संदेश देते हैं कि केवल इन्द्रियों और जठराग्नि (शारीरिक क्षुधा) तक सीमित रहना मनुष्य का अंतिम लक्ष्य नहीं है। जीव को अपने आत्मज्ञान रूपी 'नाव' से इस संसार रूपी 'सिन्धु' (भवसागर) को पार करना चाहिए और निद्रा, तंद्रा व अज्ञान से ऊपर उठकर अपनी परम चेतना को प्राप्त करना चाहिए।
